सत्यखबर, करनाल
इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला क्षेत्र के डबकोली गांव में किसान जनजागरण समारोह में पहुंचे। किसान जनजागरण समारोह को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अभय चौटाला के पहुंचने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अभय चौटाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।अभय चौटाला ने कहा, दिल्ली की सीमाओं पर कंक्रीट की दीवारें बना दी और कीलें लगा दीं ताकि देश भर के किसान दिल्ली न पहुंच सकें।
किसानों ने दिल्ली के लोगों का दिल जीतने का काम किया। प्रधानमंत्री अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने मे लगे हैं। हरियाणा में धान, शराब, पीपीटी किट व रजिस्ट्री घोटाला हुआ।किसान जन जागरण समारोह में इनेलो के नेता संबोधित कर रहे। समारोह में इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, स्टेट प्रधान नफे सिंह राठी, कुलदीप शेखपुरा, पूर्व विधायक रेखा राणा, मंगत राम आदि मौजूद हैं। अभय चौटाला के स्टेज पर आने पर सबसे पहले किसान सैल के अध्यक्ष फूल सिंह मंजुरा ने सम्बोधित किया। इस दौरान 36 बिरादरी भाईचारा जिंदाबाद और अभय चौटाला जिंदाबाद के नारे लगे। वहीं, पूर्व मंत्री राम कुमार ने संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि अभय चौटाला अकेले हैं, जिन्होंने किसान मजदूरों के लिए इस्तीफा दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=nVWRPn5zZHw
Aluminium scrap trading dynamics Aluminium scrap pricing trends Global metal commodity trade