सत्य खबर
देश में हर रोज़ कोरोना के आकड़ों में इजाफ़ा होता जा रहा है| ऐसे में कर्नाटक सरकार के सामने एक नया संकट आ गया है| एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राजधानी बेंगलुरु में 3 हजार कोरोना संक्रमित लोग लापता हैं| इतना ही नहीं, इन गायब लोगों का कॉन्टेक्ट नंबर भी बंद आ रहे हैं| ऐसे में प्रशासन के लिए गायब संक्रमितों का पता लगाना मुश्किल हो गया है| इन्हें पकड़ने के लिए सरकार ने पुलिस को आदेश दिए हैं| राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने दावा किया है कि ये गायब लोग बीमारी फैला रहे हैं|
बुधवार को राज्य में 39 हजार 047 संक्रमण के नए मामले और 229 मौतें दर्ज की गई हैं| कर्नाटक में यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है| वहीं, बेंगलुरु में कुल 22 हजार 596 संक्रमित मिले| मंत्री अशोक ने जानकारी दी है कि पुलिस को इन गायब लोगों का पता लगाने के लिए कहा गया है| वहीं, पुलिस इन लोगों को तलाशने को लेकर अपनी रणनीति पर चुप्पी साधे है|
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकरने कहा है कि लोगों के गायब होने का मामला बीते एक साल से चला आ रहा है| उन्होंने कहा ‘हम लोगों को मुफ्त दवाएं दे रहे हैं, जो 90 फीसदी मामलों को नियंत्रित कर सकती है| लेकिन उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं|’ अशोक ने बताया कि ज्यादातर संक्रमितों ने अपने फोन बंद रखे हैं और लोगों को अपने ठिकानों के बार में जानकारी नहीं लगने दे रहे हैं| उन्होंने बताया कि इससे हालात और मुश्किल हो रही हैं| उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि बेंगलुरु में कम से कम 2 हजार से 3 हजार लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं और घर छोड़कर चले गए हैं| हम नहीं जानते कि वे कहां गए|’
अशोक संक्रमितों से अपना फोन शुरू करने की अपील कर रहे हैं| उन्होंने कहा ‘मैं उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि इस तरह के बर्ताव से कोविड के मामले बढ़ेंगे ही| यह गलत है जब आप अंतिम समय में ICU बिस्तर तलाशते हैं|’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘कम से कम 20 फीसदी मरीज हमारे कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं| पुलिस उन्हें अपने तरीके से खोजेगी| फिलहाल राज्य सरकार ने 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है| ये पाबंदियां मंगलवार से शुरू हो गई हैं|
Aluminium product recovery Scrap aluminum reclamation Metal residue recycling
Aluminum waste management Scrap aluminium storage solutions Metal recovery and reclaiming center