ताजा समाचार

कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे कांग्रेस की नीतियों का प्रचार, भारी बहुमत से विजयी होंगी शैली चौधरी : बलविन्द्र सिंह वालिया

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। कांग्रेस नेता बलविन्द्र सिंह वालिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे जानकारी दें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में पार्टी प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन व जन विरोधी निर्णयों से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। वालिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में रोजाना सैंकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। वालिया ने कहा कि हलका नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी एक बार फिर से भारी बहुमत से विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि वे जल्द अपने साथियों सहित लोकसभा अम्बाला के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Back to top button