ताजा समाचार

कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे कांग्रेस की नीतियों का प्रचार, भारी बहुमत से विजयी होंगी शैली चौधरी : बलविन्द्र सिंह वालिया

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। कांग्रेस नेता बलविन्द्र सिंह वालिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे जानकारी दें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में पार्टी प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन व जन विरोधी निर्णयों से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। वालिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में रोजाना सैंकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। वालिया ने कहा कि हलका नारायणगढ़ में विधायक शैली चौधरी एक बार फिर से भारी बहुमत से विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि वे जल्द अपने साथियों सहित लोकसभा अम्बाला के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

DU SOL Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के SOL में बिना CUET के कैसे होगा प्रवेश जानिए क्या है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की नई प्रक्रिया
DU SOL Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के SOL में बिना CUET के कैसे होगा प्रवेश जानिए क्या है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की नई प्रक्रिया

Delhi News: JNU के Godavari हॉस्टल में कोरोना का पहला केस, पूरे कैंपस में मचा हड़कंप!
Delhi News: JNU के Godavari हॉस्टल में कोरोना का पहला केस, पूरे कैंपस में मचा हड़कंप!

Back to top button