हरियाणा

कांग्रेस छोड़ने वाले नेता बोले जंग लडऩे वाले घोड़ों की बजाए दरबारी घोड़ों को दी गई तरजीह

सत्यखबर फतेहाबाद (जसपाल सिंह) – कांग्रेस में टिकट वितरण के साथ ही घमासान मचा हुआ है। अशोक तंवर के कांग्रेस के सभी पदों के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थक भी एक एक करके इस्तीफा देने लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ठाकुर भवानी सिंह, प्रदेश व्यापार सैल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश सरदाना सहित आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। मीडिया के सामने रूबरू होते हुए रूष्ट कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस को कुछ लोगों ने कैप्चर करके उन लोगों को टिकट दिलवाई है जो उनके चहेते हैं।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

उन्होंने ऐसे लोगों को दरबारी घोडों की संज्ञा देते हुए कहा कि मैदान में जंग लडऩे वाले घोड़ों को नजरअंदाज किया गया है और दरबारी घोड़ों को टिकटें दी गई हैं। पार्टी छोडऩे का ऐलान करने वाले नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पैसे के बल पर पार्टी बड़े नेताओं के मुंह भी बंद कर दिए हैं। पार्टी के जी जान से काम करने वालों नजरअंदाज करने के कारण वे आज भरे मन से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल
Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल

Back to top button