सत्य खबर, पंचकूला, उमंग श्योराण
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और पंचकूला विधायक के काफिले को रोका| इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| प्रदर्शन कर रहे कुछ किसान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के काफिले के आगे लेट गए और गाड़ियों को रोक लिया| किसानों के घेराव को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई| प्रदर्शनकारी किसानों का साफ कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता तब तक जहां भी बीजेपी का कालका और पंचकूला में कोई भी प्रोग्राम नहीं होने देंगे|
यह ही पढ़े:- SONALI FOGAT पर फौगाट खाप ने कसा शिकंजा, किसानों पर दिए विवादित बयान को लेकर की गिरफ्तारी की मांग
गौरतलब है कि पंचकूला के चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कृषि कानूनों के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं| ऐसे में जब उनको हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पंचकूला से पिंजौर बीजेपी के एक कार्यक्रम में जाने की सूचना मिली तो किसानों ने टोल प्लाजा पर ज्ञानचंद गुप्ता के काफिला का घेराव कर दिया| बहराल किसानों का साफ कहना है कि जब तक ये कृषि कानून रद्द नहीं होते वो यूं ही सरकार के नेताओं का विरोध और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे|
Aluminium scrap resource recovery Scrap aluminium trading platform Scrap metal recycling center
медучреждение экспертизы временной нетрудоспособности в Москве справка от врача на работу задним числом справка о посещении врача