हरियाणा

केजरीवाल की हरियाणा बचाओ रैली बदलेगी हरियाणा की राजनीति ; सुमित हिंदुस्तानी

सत्यखबर,पिहोवा (पुनीत सांगर )

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

आम आदमी पार्टी के पिहोवा संगठन मंत्री सुमित हिंदुस्तानी  नेकिसान विश्राम गृह में  प्रैस वार्ता  करते हुए कहा कि 25 मार्च को आम आदमी पार्टी हिसार में हरियाणा बचाओ रैली होने  जा रही है। इस रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सयोंजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी संबोधित करेगें। इस रैली की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद करेगें। रैली के माध्यम से अरविंद केजरीवाल हरियाणा की राजनीति में नया अध्याय जोड़ेगें । हिसार रैली के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनावी बिगुल बजा देगी। सुमित ने कहा कि रैली को कामयाब करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं। आप नेता ने कहा कि  आप आ कर देख ले की इस रैली में हजारों नहीं बल्कि लाखों लोग शामिल  होंगे। सुमित कहा कि सीबीआई यानि की कांग्रेस, भाजपा व इनेलो ने प्रदेश को लुटने का काम किया है। कुछ  दिन पहले ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारती पर नगर पालिका का चेयरमैन बनवाने के लिए 45 लाख रिश्वत लेने ला आरोप लगा है। ओर हाल ही मे ब्लॉक सीमिती चेयरमैंन का भी 5% कमीशनं मांगने विडियो भी आगया  है आपको बता दें कि ब्लाक समिति चेयरमैन को बनाने में एस एस बोर्ड के चेयरमैन भारत भूषण भारती का ही आशिर्वाद रहा है जैसा कि नगरपालिका प्रधान को भी इन्होने ने ही बनाया था,

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button