सत्य खबर, करनाल
हरियाणा सरकार कैमला गांव में रविवार को मुख्यमंत्री की किसान महापंचायत के दौरान हुए उपद्रव में किसानों के फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। महापंचायत के दौरान आंदोलनकारी किसानों के विरोध के चलते गांव के किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही लोगों को अन्य नुकसान भी हुए।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8/
घरौंडा के भाजपा विधायक हरविंदर कल्याण ने बताया कि गांव के लोगों को हुए नुकसान की भरपाई हरियाणा सरकार की ओर से की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने सीएम मनोहर लाल से बात की। इस संबंध में डीसी और अन्य सक्षम अधिकारियों को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कि रविवार को किसानों की फसल रौंद दी गई, टेंट में तोड़फोड़ की गई, म्यूजिक सिस्टम खराब किया गया। इसके चलते जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई राज्य सरकार की ओर से कराई जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि किसान महापंचायत सफल रही। बस इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर भाग नहीं ले पाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कई मंत्रियों और बड़े नेताओं ने यहां किसानों को संबोधित किया। हजारों की संख्या में किसान इसमें शामिल हुए।
दूसरी ओर, हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने करनाल के कैमला में किसान महापंचायत के दौरान हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस दौरान सीएम मनोहरलाल ने राजनीतिक परिपक्वता दिखाई। घरौंडा के भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण ने इस संवाद कार्यक्रम के आयोजन का साहस जुटाया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल यदि हैलीपेड पर उतर जाते तो वहां स्थिति ज्यादा खराब हो सकती थी, लेकिन माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए वह वापस लौट गए और चंडीगढ़ पहुंचकर उन्होंने पूरे घटनाक्रम की आलोचना करते हुए अपना पक्ष रखा।
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने चंडीगढ़ में कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धैर्य रखा वरना राज्य सरकार के पास पर्याप्त पुलिस फोर्स है। उपद्रवियों के विरुद्ध तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए जा सकते थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया और राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया। रणजीत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोचा कि यह हमारे किसान भाई हैं। सांकेतिक विरोध कर चले जाएंगे, परंतु जिन लोगों ने उस कार्यक्रम में खलल डाला, उनको ऐसा कतई नहीं करना चाहिए था। उन्हें मुख्यमंत्री की बात को सुनना चाहिए था।
Benefits of recycling aluminum scrap Scrap aluminium market development Scrap metal reprocessing yard
Metal disposal facility Ferrous metal contracts Iron retrieval
Ferrous waste reclaiming and recovery, Iron recycling methodologies, Metal waste buyback