सत्य खबर
जीन्द विकास संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि कोरोना की महामारी के चलते पूरे जीन्द शहर को जल्द से जल्द सैनिटाइज किया जाए। सप्ताह में कम से कम दो दिन मास्क के चालान काटने की बजाए सैनिटाइजर और मास्क बांटे जाएं। रेमडीसिविर जैसे इंजेक्शनों की कमी को दूर किया जाए। लोगों को जागरूक करने के लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को अर्लट किया जाए।
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि कोरोना का कहर लगातार बढता जा रहा है। जहां कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है वहीं मरने वालों का आकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में पूरे शहर को सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है। लेकिन विडम्बना की बात है कि जीन्द प्रशासन दावे तो बडे़ बडे कर रहा है लेकिन एक बार भी पूरे शहर को सैनिटाइज नहीं किया गया है।
गोयल ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे शहर को जल्द से जल्द सैनिटाइज किया जाए। इस क्षेत्र के अन्तर्गत शहर के सभी बजारों और प्रमुख मार्गों को सैनिटाइज किया जाना चाहिए। साथ ही सभी 31 वार्डों की कालोनियों में जा जाकर सैनिटाइजर किया जाना चाहिए। पूरे शहर को हर सप्ताह सैनिटाइज किया जाना चाहिए।
राजकुमार गोयल का कहना है कि पुलिस प्रशासन सारा दिन मास्क के चालान काटने पर जुटा है। गोहाना रोड़ पर बस स्टेड और रोहतक रोड़ पर देवीलाल चौंक के पास इत्यादि क्षेत्रों में तो जब देखों पुलिस चालान काटती नजर आ रही है। प्रशासन को चाहिए कि सप्ताह के कम से कम दो दिन चालान काटने के बजाए लोगोें को मास्क पहनने के लिए जागरूक करवाने का अभियान चलाया जाना चाहिए और साथ ही इन्ही दो दिन प्रशासन द्वारा मास्क व सैनिटाइजर निशुल्क बांटे जाने चाहिए।
इसके अलावा राजकुमार गोयल ने अन्य कई मांगे भी प्रशासन के समक्ष रखी है। जिसमें रेमीडीसिविर जैसे इंजेक्शनों को शहर वासियों को उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई है। गोयल का कहना है कि इस प्रकार के इंजेक्शन को लेकर मारा मारी हो रही है। लोग इन इंजेक्शनों के लिए डाक्टरों और दवाई विक्रेता के यहां चक्कर काटते दिखाई दे रहे है। जीन्द विकास संगठन के पास भी हर रोज दर्जनों फोन इन इंजेक्शनों की कमी के बारे में आ रहे है। जीन्द विकास संगठन ने जीन्द प्रशासन से साथ ही यह मांग भी की है कि इस बारे समय समय पर न्यूज बुलेटिन जारी किया जाना चाहिए कि शहर में इस प्रकार के इंजेक्शनों की उपलब्धता की क्या स्थिति है। किस जगह पर मिलेगा, मिलेगा या नहीं मिलेगा। मिलेगा तो कितने रूपये का मिलेगा।
यह भी पढें: – भारत में हो रहे कोरोना टेस्ट पर आस्ट्रेलिया ने उठाए सवाल, जानिए क्यों
लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन के जिला सुचना एवं जनसम्पर्क विभाग को अर्लट किया जाना चाहिए। इस विभाग की टीमें पूरे जिले में गली गली में घुमती नजर आनी चाहिए। लोगों को जागरूक करती नजर आनी चाहिए कि कोरोना को लेकर क्या क्या सावधानी जरूरी है। कोरोना कितना भयंकर होता जा रहा है। मास्क लगाना कितना जरूरी है। सोशल डिस्टेसिंग कितना जरूरी है। सैनिटाइज करना कितना जरूरी है। कोरोना के क्या क्या लक्षण है। लक्षण पाए जाने पर कोरोना के मरीज को क्या करना चाहिए। यह विभाग इस प्रकार की जानकारी देते नजर आना चाहिए। ताकि लोग अर्लट भी हो सके और जागरूक भी।
Scrap aluminium alloy sorting Aluminium recycling industry insights Metal waste recovery facility