सत्य खबर, यमुनानगर
यमुनानगर में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज गधोला टोल प्लाजा पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। किसान आंदोलन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाने पर गुस्साए किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि 27 नवंबर 2020 से नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन को करीब 6 महीने होने वाले हैं लेकिन वे इरादा किए बैठे हैं कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। वहीं बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पहुंचने का जिम्मेदार किसान आंदोलन को ठहराया था। जिस पर गुस्साए किसानों ने आज यमुनानगर में अपने धरना स्थल गधोला टोल प्लाजा पर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और दोनों के पुतले फूं के।
यह भी पढ़े:- किसानों पर कोरोना फैलाने के सीएम मनोहर लाल के ब्यान के बाद राकेश टिकैत व गुरुनाम चढूनी ने कही ये बड़ी बात
वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री या फि र सरकार का कोई भी नेता किसानों के बारे में ऐसे बेतुके ब्यान देगा तो उसके आवास पर जाकर ही पुतले फूं कने का काम किया जाएगा।
Scrap aluminum prices Scrap aluminium recycling feasibility Metal scrapping