सत्य खबर, पानीपत
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 145 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 13322 नए मामले दर्ज किए गए। 10422 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमण की दर बढक़र 6.89 फीसदी और रिकवरी दर घट कर अब तक के सबसे निचले स्तर 78.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जबकि 1441 गंभीर मरीजों में 1238 ऑक्सीजन और 203 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
प्रदेश में रविवार को नूंह, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में कोरोना संक्रमण से कोई मौत दर्ज नहीं हुई। अन्य सभी जिलों में अधिकतम 16 से न्यूनतम 2 मरीजों की मौत हुई है। सबसे अधिक हिसार, करनाल में 16-16 फ तेहाबाद व रोहतक में 14-14, भिवानी 11, अंबाला 10, गुरुग्राम व पानीपत 9-9, जींद व फ रीदाबाद 7-7, सिरसा 6, कुरुक्षेत्र व पंचकूला 4-4, कैथल व झज्जर 5-5, यमुनानगर व सोनीपत 3-3 व पलवल में 2 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
यहां मिले संक्रमित
गुरुग्राम 3609, फ रीदाबाद 1755, सोनीपत 934, हिसार 879, करनाल 773, पानीपत 794, रोहतक 525, सिरसा 638, महेंद्रगढ़ 583, भिवानी 428, जींद 405, अंबाला 316, पंचकूला 198, रेवाड़ी 49, कुरुक्षेत्र 144, यमुनानगर 349, झज्जर 265, पलवल 101, फ तेहाबाद 216, कैथल 230, नूंह 99 और चरखी दादरी में 32 संक्रमण के नए केस मिले हैं।
यह भी पढें:- देश में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में मिले 3.68 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव
Scrap aluminium export Aluminum recycling systems Scrap metal recycling yard