राष्‍ट्रीय

गांव उझाना में शहीदों की याद में निकाला तिरंगा मार्च

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-

CBI ने IRS ऑफिसर और साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार! CBI ने छापा मारकर पकड़ा
CBI ने IRS ऑफिसर और साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार! CBI ने छापा मारकर पकड़ा

गांव उझाना में पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों को अश्रुपूरक श्रद्धांजलि देते हुए समस्त ग्रामवासियों ने तिरंगा मार्च निकाला। यह तिरंगा मार्च आसपास के गांवों में मशहूर मुख्य चौपाल से शुरू होकर सारे गांव में चलाया गया। इस तिरंगा मार्च की विशेषता यह रही कि इसमें गांव के सभी भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिनमें वीरचक्र प्राप्त पूर्व सैनिक अमृत सिंह तथा सतवीर सिंह ने भी भाग लिया। अमृत सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को जाया नहीं जाने दिया जायेगा, इसका अवश्य बदला लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान दुुश्मन देश के खिलाफ कड़ा रूख अपनाना चाहिए, ताकि वो आंख उठाकर भारत की ओर न देख सके। सभी ने पाकिस्तानी विरोधी नारे लगाए और हिंदुस्तान जिंदाबाद के उद्घोष से आकाश गूंज उठा।

Northeast rain update: उत्तर पूर्व में बारिश ने मचाई तबाही! असम में आठ मौतें और 78 हजार प्रभावित, जारी हुआ अलर्ट
Northeast rain update: उत्तर पूर्व में बारिश ने मचाई तबाही! असम में आठ मौतें और 78 हजार प्रभावित, जारी हुआ अलर्ट

Back to top button