क्राइम्‌

गुरुग्राम में 9 वर्षीय लड़की की हत्या कर लाश जलाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

सत्य ख़बर,गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज:

गुरुग्राम के सेक्टर 107 की एक सोसाइटी में चोरी की नीयत से घुसे पड़ोसी को पकड़े जाने के डर से घर में मौजूद 9 साल की लड़की की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर हत्या के सबूत मिटाने के लिए लड़की के ऊपर कपड़े डालकर आग लगा दी।

चोरी करने गए लड़के ने लड़की की हत्या

उस समय लड़की की मां दूसरी जगह से घर लौटी तो फ्लैट से कुछ जलने की बदबू आ रही थी। उसने तुरंत पड़ोसियों को बताया। जिसके बाद फायरमैन को बुलाकर जांच की गई तो अंदर लड़की जल रही थी।
इसी दौरान मां को आरोपी लड़का भी नजर आ गया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि लड़का वहां चोरी करने गया था। जिसे लड़की ने देख लिया और उसकी हत्या कर दी।
लड़के को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात सेक्टर 107 की ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी के A8 सेक्शन की पहली मंजिल के 104 फ्लैट नंबर में हुई!
DCP करण गोयल के अनुसार बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सोसाइटी के एक फ्लैट में एक लड़की की लाश मिली है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उस लड़की की पहले गला घोंटकर हत्या की है। उसके बाद उसे बिस्तर पर डालकर जला दिया गया।

पुलिस ने मौके पर शव को लिया कब्जे में

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर आए और साक्ष्य जमा किए गए। शक के आधार पर मौके से पड़ोस के एक लड़के को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतका और आरोपी,दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी

पुलिस के मुताबिक मृतका और आरोपी, दोनों नाबालिग हैं। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं, और इनके पारिवारिक संबंध अच्छे थे। जिस समय यह हादसा हुआ तब मृतका की मां आरोपी के ही घर थी, और मृतका के पिता ड्यूटी पर गए थे।
वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़का मौका देख घर पर चोरी करने की नीयत से आया था। जब खटपट की आवाज सुनकर वह बाथरूम से बाहर आई तो उसने पड़ोसी को अपने यहां चोरी करते पकड़ लिया।
बता दें

लड़की को वहां देखकर लड़का घबरा गया और उसने लड़की का गला दबा दिया। इससे उसकी जान चली गई। इसके बाद लड़के ने वहां रखे कपूर और कपड़े डालकर लड़की के शव को आग लगा दी।
लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोसाइटी के 104 नंबर फ्लैट से धुआं निकलता दिखाई दिया था। इसके बाद लोग दौड़कर फ्लैट के बाहर पहुंचे। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। तब लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। वहां देखा कि पड़ोस का लड़का वहां मौजूद था और कमरे में बेड पर एक लड़की अधजली हालत में पड़ी हुई थी। लोगों ने उसी समय लड़के को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button