सत्यखबर,करनाल
करनाल के घरौंड़ा स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर धरना दे रहे आंदोलनकारी किसानों के पास स्थानीय गांव के लोग पहुंच गए। इस दौरान झड़प भी हुई। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को लगी तो भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8d/
दोपहर तक टोल खाली करने के निर्देश
स्थानीय ग्रामीणों से आंदोलनकारी किसानों की बहस शुरू हो गई। किसी भी अप्रिय घटना से पहले ही पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया। इसके बाद आंदोलनकारियों से बातचीत की और शाम से पहले टोल खाली करने के निर्देश दिए। वहीं भारी पुुलिस बल तैनात हो गया है।
किसानों ने लगाया जाम
किसानों ने जाम लगाया तो कुछ देर बाद पुलिस से समझा-बुझा कर स्थिति को नियंत्रण कर लिया। जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया गया। एसपी गंगा राम पुनिया का कहना है कि स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है।
एक तरफ का खोला टैंट
वहीं, पुलिस के निर्देश के बाद किसानों ने टोल पर लगे एक तरफ के टैंट को हटा दिया है। इस टैंट में लंगर बनता था। हालांकि किसान अभी दूसरी तरफ धरने पर डटे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है।
घरौंडा में तनाव की स्थिति
दिल्ली से किसानों के जत्थे लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली से ट्रैैक्टर-ट्राल सहित लौट रहे कुछ किसानों के साथ घरौंडा में झड़प भी हुई। इसी दौरान में हाइवें पर किसानों का जमावडा शुरू हो गया। घरौंडा में हालात तनाव पूर्ण होने के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही पुलिस थाने में डीसी व एसपी पहुंच गए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा कि 26 जनवरी को मनाए जाने वाला गणतंत्र दिवस साधारण दिन नहीं है। किसान आंदोलन की आड़ में अराजक तत्वों द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर उपद्रव कराकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
Copper scrap repurposing methods Industrial copper reuse Scrap metal reutilization and recycling
Copper cable scrap export destinations, Scrap metal regulations, Copper scrap warehousing
Scrap metal purchasing Ferrous waste recycling Iron reprocessing plant
Ferrous scrap residue, Iron reuse facility, Metal export compliance