हरियाणा

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

सत्यखबर हथीन (सुखदेव तेवतिया) – हथीन थाना के अंतर्गत एक गांव निवासी रमन पर गांव के एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने आरोपित रमन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

गांव की एक महिला ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गत मंगलवार को गांव का रमन नाम का युवक ने आधी रात को घर घुसकर उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रमन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button