सत्यखबर
किसान आज देशव्यापी चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। प्रदर्शनकारियों ने तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है। इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, यह प्रदर्शन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। कांग्रेस ने इसको समर्थन दिया है। राज्यसभा में कृषि कानूनों का बचाव करने पर कांग्रेस ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b9/
शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है?
मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं। खान मार्केट और नेहरू प्लेस के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इसकी जानकारी दी है। हरियाणा में किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।
Aluminium scrap sourcing Aluminum recycling partnerships Scrap metal purification
Aluminium scrap trading dynamics Aluminium scrap remanufacturing Scrap metal trading