चीन सीमा पर तनाव के बीच अंबाला में मोर्चाबंदी

585
SHARES
3.2k
VIEWS

सत्यखबर, अंबाला 

भारत -चीन के साथ एलएसी  पर तनाव के बीच बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ गई है। बीते दिनों फ्रांस से भारत आए पांच राफेल लड़ाकू विमान आधिकारिक रूप से वायुसेना अंबाला एयरबेस पर मोर्चा के लिए तैनात हो गए हैं। लंबी राजनीतिक बहस और प्रक्रिया पूरे होने के बाद राफेल लड़ाकू विमान इसी साल 29 जुलाई भारत पहुंचे थे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस राफेल वायुसेना की बड़ी ताकत बनेंगे। अंबाला से चीन और पाकिस्‍तान दोनों सीमा नजदीक हैं।

बता दे की 29 जुलाई को फ्रांस से पांच राफेल विमान अंबाल के एयरफोर्स बेस में पहुंचे थे। इनमें तीन सिंगल सीटर और दो ट्विन सीटर जेट हैं। अंबाला एयरबेस में जगुआर और मिग-21 फाइटर जेट भी हैं। राफेल का दूसरा बैच अक्टूबर तक आने की उम्मीद है। इसमें तीन से चार फाइटर जेट हो सकते हैं। भारत में फ्रांस से कुल 36 राफेल विमान आने हैं

https://www.youtube.com/watch?v=ne-Vvza08IE&t=8s

Next Post

Comments 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *