सत्य खबर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाकर्मीयों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद 21 सुरक्षाकर्मी लापता हैं| लापता सुरक्षाकर्मियों में से 7 कर्मी सीआरपीएफ के हैं। और पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं दूसरी और सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ऑपरेशनल कार्य और स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे।
बता दे कि मुठभेड़ में अब तक 30 घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 23 घायलों को बीजापुर अस्पताल में और 7 को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दो जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं रिइंफोर्समेंट पार्टी को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। दर्जनभर से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
गौरतलब है|कि पिछले 10 दिन पहले सुरक्षाकर्मियों को छत्तीसगढ़ में नक्सली मादवी हिडमा के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने नक्सल के विरोधी में अभियान चलाया| बताया जा रहा है कि 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमला हुआ था जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे। जिसके पीछे नक्सली मादवी हिडमा का नाम और साथ ही कई बड़े हमलों से जुड़ा बताया जा रहा है|
वहीं इस घटना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों के शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ हैं। वीर शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की है।
Aluminium waste transport logistics Aluminium recycling industry insight Scrap metal end-user markets