हरियाणा

जजपा के संगठन का विस्तार, राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में राष्ट्रीय स्तर पर 3 सदस्य और प्रदेश स्तर पर 2 उपाध्यक्ष, 19 सह सचिव के नाम शामिल है।

जेजेपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने बताया कि जेजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां करते हुए तीन सदस्य बनाए है। इनमें बलवान दनोदा, धर्मबीर तेवतिया और चरण सिंह अहर के नाम शामिल है।

वहीं जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सुभाष चावला और नफे सिंह मान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

उन्होंने बताया कि जेजेपी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में बलवंत नालाघट, भूप सिंह बेरी, सियानंद त्यागी, ठाकुर रत्न सिंह तंवर, डॉक्टर अनंत राम बरवाला, जय कुमार पंवार, बूटा सिंह साहुवाला को सह सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

इसी क्रम में सह सचिव के पद की जिम्मेदारी देते हुए यशपाल बुडेन, मालेराम खत्री, हरज्ञान मोखरा, वेदपाल ढिल्लों, प्रेम धनाना, मास्टर बसंत लाल दहमण, पूर्व मंत्री स्वर्गीय परमानंद के सुपुत्र धर्मपाल एक्सईन और पलवल निवासी पूर्व चैयरमेन जिला परिषद बिजेन्दर चांट को सह सचिव बनाया है।

इनके अलावा जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में रामफल मलिक, बिजेन्दर आंतिल, सुरेंदर ठाकरान और बलजीत टूरण भी सह सचिव होंगे।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

Back to top button