हरियाणा

जजपा के संगठन में विस्तार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी ने अपने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए हलका स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रभारी मांगे राम ढुल व प्रदेशाध्यक्ष जगदीश काद्यान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह के बाद 64 हलका प्रधानों की सूची जारी हैं।

इस प्रकोष्ठ के प्रभारी मांगे राम ढुल ने बताया कि हिसार हलके में उमेद सिंह वेदवाल, हांसी में रणधीर सिंह सिहाग, आदमपुर में भरत सिंह, उकलाना में रणवीर सिंह चाहर, नलवा में रणधीर सिंह, बरवाला में उपेंद्र बूरा, नारनौंद में सुभाष बेरवाल हलका प्रधान होंगे।

वहीं महेंद्रगढ़ में एडवोकेट अशोक कुमार यादव, अटेली में पवन यादव, नांगल चौधरी में महाबीर सिंह गुर्जर, नारनौल में चेतन शर्मा, पानीपत शहर में मधुर कटारिया, पानीपत ग्रामीण में सुभाष मलिक, समालखा में देशबंधु, इसराना में सुनील देसवाल को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में हलका प्रधान के पद पर नियुक्त किया है।

Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!
Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!

इसी क्रम में झज्जर में जय सिंह, बहादुरगढ़ में वेद सिंह रोहिल्ला, बादली में प्रवीन कुमार, बेरी में मास्टर सतबीर, रेवाड़ी में ईश्वर सिंह, कोसली में यशवीर सिंह यादव, बावल में राजेश कुमार, कैथल में डॉ. बीरबल दलाल, कलायत में कपिल शर्मा, पूंडरी में अनील भाना, गुहला चीका में जगदीश हांडा हलका प्रधान की कमान संभालेंगे।

वहीं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश काद्यान ने बताया कि दादरी में प्रताप सिंह सांगवान, बाढड़ा में विजय कुमार, गुरुग्राम में चेतन प्रकाश गर्ग, पटौदी में राजकुमार राठी, बादशाहपुर में राजबीर खिलोहर, जींद में राम दिया नंबरदार, नरवाना में ईश्वर सिंह नैन, जुलाना में राममूर्ति, सफीदों में मोती लाल शर्मा, उचाना में सतीश थुआ हलका प्रधान होंगे।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर में चंद्र मोहन, जगाधरी में तारा चंद, रादौर में रविंद्र कुमार, साढौरा में धर्मपाल सिंह, शाहबाद में गुरनाम सिंह, लाडवा में अश्वनी कुमार, थानेसर में रूपचंद, पिहोवा में कंवल छाबड़ा, करनाल में विक्रम सिंह, इंद्री में एटवोकेट सम्राट कश्यप, नीलोखेड़ी में गुरनाम सिंह थिंड, घरौंडा में धर्म सिंह, असंध में भूप सिंह, सोनीपत में राजिंद्र दहिया, गन्नौर में शीव नारायण गौर, राई में मामन, खरखौदा में मास्टर विरेंद्र, गोहाना में रणवीर, बरोदा में मुकेश लठवाल को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में हलका प्रधान के पद पर नियुक्त किया है।

Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?
Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?

इनके अलावा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में हलका प्रधानों की नियुक्तियों की सूची में रोहतक में एडवोकेट अजय इंदोरा, महम में एडवोकट रोहताश राठी, गढ़ी सांपला किलोई में सुखबीर सिंह उर्फ लीला, नूंह में हाफिज, फिरोजपुर झिरका में डॉ. हसन, पुन्हाना में मोहम्मद खां, अंबाला कैंट में डॉ. सजीव कौशिक, मुलाना में मनोज चौहान और नारायणगढ़ में प्रदीप कुमार गुर्जर के नाम भी शामिल है।

Back to top button