जजपा ने प्रकोष्ठ में 7 वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 116 पदाधिकारियों को किया नियुक्त
सत्यखबर चंडीगढ़, (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी ने अपने कर्मचारी प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश, जिला व हलका स्तर पर बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रभारी धारा सिंह और प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदोला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह से 116 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में 7 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 1 संगठन सचिव, 1 प्रचार सचिव, 6 महासचिव, 5 सचिव, 11 सदस्य, 8 जिला प्रधान और 68 हलका प्रधानों के नाम शामिल है।
जेजेपी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में नियुक्तियां करते हुए अंबाला निवासी सतपाल सिंह, हिसार निवासी औमप्रकाश पहलवान, हिसार निवासी सहदेव सिहाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं इस प्रकोष्ठ में फतेहाबाद निवासी रणजीत ढि़ल्लो, कैथल निवासी महेश चन्द, रेवाड़ी निवासी शेर सिंह कटारिया और सोनीपत निवासी रामफूल दहिया को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष पद पर कैथल निवासी प्रेम सिंह बूरा, सोनीपत निवासी रामचन्द्र, भिवानी निवासी लालमण तंवर, जींद निवासी प्रीतम बैनीवाल को नियुक्त किया है। वहीं इनके अलावा रोहतक निवासी जगदेव राणा, रोहतक निवासी सतेन्द्र सिंह, अंबाला निवासी सरदार करनैल सिंह और सुरेश शास्त्री भी उपाध्यक्ष होंगे।
उन्होंने बताया कि जेजेपी के कर्मचारी प्रकोष्ठ में पंचकूला निवासी अजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, फरीदाबाद निवासी अमर सिंह को संगठन सचिव और जींद निवासी अमीचंद थड़ को प्रचार सचिव बनाया है।
वहीं इस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदोला ने नियुक्तियों की जारी सूची के बारे में आगे बताते हुए बताया कि दादरी निवासी ईश्वर पिलानिया, महेंद्रगढ़ निवासी मदन लाल जांगड़ा, करनाल निवासी रामकुमार, जींद निवासी ईश्वर मलिक, रोहतक निवासी बनी सिंह और कैथल निवासी महेश चन्द को महासचिव बनाया है।
उन्होंने बताया कि जजपा के कर्मचारी प्रकोष्ठ में सचिव के पद पर नलवा निवासी भागीरथ पचार, सिरसा निवासी बलवंत सिंह, कैथल निवासी फतेह सिंह, झज्जर निवासी नाहर सिंह और फतेहाबाद निवासी मलकित रंधावा को जिम्मेदारी दी गई है।
मंदोला ने बताया कि जजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में 11 सदस्य बनाए गए है। इनमें यमुनानगर निवासी मुलकराज, महेंद्रगढ़ निवासी जसवंत, अंबाला निवासी राय सिंह, झज्जर निवासी रणसिंह, सोनीपत निवासी राजेन्द्र राणा के नाम शामिल है।
इसी क्रम में करनाल निवासी सप्पटर चौहान, दादरी निवासी अजीत सिंह, भिवानी निवासी रामफल लाम्बा, जींद निवासी जगदीश चन्द्र, रोहतक निवासी रामनिवास ढाका और पंचकूला निवासी हरिओम धारीवाल भी जजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ में सदस्य होंगे।
इनके अलावा जेजेपी ने अपने कर्मचारी प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए जिला स्तर पर आठ जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की है। इनमें हिसार जिले में ईश्वर लौरा, पंचकूला में सतवीर धनखड़, भिवानी में हरज्ञान, रोहतक में राजवीर सिंह, रेवाड़ी में झम्मन सिंह, गुरुग्राम में कल्याण सिंह, पलवल में बाली राम दहिया और फरीदाबाद में अमर दलाल जिला प्रधान होंगे।
वहीं जजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के हलका प्रधानों की सूची में हिसार में गुलशन कुमार, उकलाना में बलराज सिंह, आदमपुर में धर्मपाल, नलवा में जगदीश बगडिया, नलवा (शहरी) में रणसिंह, नारनौंद में हुक्म चंद, नारनौंद (शहरी) में उमेद सिंह, हांसी में राजेन्द्र, हांसी (शहरी) में भीम सिंह दलाल, बरवाला में रणसिंह के नाम शामिल है।
इस प्रकोष्ठ में अम्बाला सिटी में सुरेन्द्र कुमार, अम्बाला कैंट में बलबीर सिंह, नारायणगढ़ में अमरजीत सिंह, मुलाना में अनवर मुहम्मद, साढौरा में सुनील राठी, जगाधरी में सुदेश, कैथल में चन्द्रभान रांगी, कलायत में रामधारी, पूंडरी में हिम्मत सिंह को हलका प्रधान बनाया है।
इसी क्रम में करनाल में ईश्वर दहिया, इन्द्री में राजवीर, असंध में राम कुमार, घरौंडा में तरसेम दहिया, पानीपत ग्रामीण में मोहर सिंह, इसराना में भरत सिंह, समालखा में रघुवीर देशवाल हलका प्रधान होंगे।
जजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ में हलका प्रधान की जिम्मेदारी सोनीपत में कुलदीप, गन्नौर में रामफल, राई में रणधीर सिंह, खरखौदा में महेन्द्र सिंह, गोहाना में आजाद सिंह, बरोदा में रामपत पानू, जींद में नत्थूराम, जुलाना में मनफूल मलिक, सफीदों में धर्मपाल खर्ब, उचाना कलां में सुरजभान, नरवाना में मेवा सिंह को दी गई है।
वहीं इसी क्रम में टोहाना में सतवीर बेनीवाल, रतिया में जयवीर सिंह, सिरसा में कृष्ण कुमार, कालांवाली में सुरजीत सिंह, डबवाली में बलवीर भुल्लर, रानियां में औमप्रकाश, ऐलनाबाद में लीलू राम बैनीवाल, भिवानी में महेन्द्र सिंह, लोहारू में औमप्रकाश, तोशाम में महिपाल, दादरी में महावीर सिंह, बाढ़डा में धूप सिंह को हलका प्रधान बनाया है।
रोहतक में महेन्द्र सिंह, महम में रामचन्द्र, गढ़ी सांपला किलोई में धर्मवीर, कलानौर में बलवन्त सिंह, झज्जर में बलराज जाखड़, बहादुरगढ़ में जय भगवान, बादली में बलवान बालयान, बेरी में ज्ञान सिंह, महेन्द्रगढ़ में हरि किशन, अटेली में रणधीर सिंह, नारनौल में शेर सिंह हलका अध्यक्ष होंगे।
इनके अलावा कर्माचारी प्रकोष्ठ में हलका प्रधानों की नियुक्तियों की सूची में नांगल चैधरी में चेतराम, रेवाड़ी में धर्मपाल मेहरा, बावल में सुखबीर, कोसली में बंसीलाल, फरीदाबाद में विनय सौरान, फरीदाबाद एनआईटी में पृथ्वी सिंह, पृथला में कुंवरपाल तेवतिया और बड़खल में सतबीर सीमार के नाम शामिल है।