सत्य खबर,इंडिया
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुजरे 4 महीने हो चुके हैं। एक्टर को उनके फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग बहुत याद कर रहे हैं। ऋषि, कपूर खानदान के सबसे चहेते थे। इंडस्ट्री में भी लोग उन्हें खूब पसंद करते थे।एक्टर की 68वीं सालगिरह के मौके पर उन्हें करीना कपूर ने याद किया है।
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर की एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में ऋषि कपूर बेहद सुंदर नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा- हैपी बर्थडे चिंटू अंकल, मिस यू।ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें परिवार समेत प्रशंसकों ने खूब याद किया।
बेटी रिद्धिमा ने भी लिखा इमोशनल पोस्ट:
करीना के अलावा ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता के जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद किया और इसी के साथ इमोशनल नोट भी लिखा। रिद्धिमा ने पिता संग और फैमिली संग 10 फोटोज शेयर कीं। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा- पापा, लोग कहते हैं कि अगर आप किसी अपने को खो देते हैं तो उसके बिना रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। आपका दिल बुरी तरह से टूट जाता है। मुझे पता है कि आप भी टूटे दिल के साथ वहां रह रहे होंगे। मुझे पता है कि आप हम सभी को ऊपर से देख रहे होंगे।
लंबे समय से बीमार थे ऋषि कपूर:
बता दें कि पिछले 2 सालों से ऋषि कपूर स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इलाज के लिए न्यू यॉर्क भी गए थे। भारत वापस आने के बाद वे रिकवर कर रहे थे। मगर अफसोस की 30 अप्रैल, 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Innovations in aluminium scrap repurposing Scrap aluminium destination tracking Metal recycling best practices