हरियाणा

जमीनी विवाद में 3 घायल

सत्यखबर सफीदो (महाबीर मित्तल) – उपमंडल के गांव हाट में उपजे जमीनी विवाद में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव हाट में गेहूं की कटाई करते समय चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वह कहासुनी बड़े विवाद में तबदील हो गई और आपस में तेजधार हथियार चलने लगे। जिससे एक पक्ष का महावीर व दूसरे पक्ष का सुरेंद्र व पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक हस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डाक्टरों ने सुरेंद्र व महावीर की गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई खानपुर रैफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।

Bullet Train
Bullet Train: हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मात्र 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से अमृतसर तक की दूरी

Bullet Train
Four-Lane Highway : देश में 25,000 KM हाईवे बनेंगे फोरलेन, 10 लाख करोड़ का आएगा खर्च

Back to top button