राष्‍ट्रीय

जवाहर यादव को प्रदेश प्रचार प्रमुख बनाए जाने पर जताया आभार

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

CBI ने IRS ऑफिसर और साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार! CBI ने छापा मारकर पकड़ा
CBI ने IRS ऑफिसर और साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार! CBI ने छापा मारकर पकड़ा

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव को भाजपा हरियाणा का प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख बनाए जाने पर विश्वकर्मा धर्मशाला हरियाणा के प्रधान व भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष बलविंद्र धीमान ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। बलविन्द्र धीमान ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने एक निष्ठावान व मेहनती नेता को यह जिम्मेदारी देकर एक सराहनीय कार्य किया है। इससे ना केवल भाजपा को मजबूती मिलेगी, बल्कि पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। क्योंकि जवाहर यादव ने अब तक जो भी जिम्मेदारी संभाली, उन्हें बखूबी निभाया। इसमें चाहे उनका युवा मोर्चा अध्यक्ष का कार्यकाल रहा हो, चाहे प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्यभार का, वे ईमानदारी से काम करते रहे। फिर 2014 में पार्टी की सरकार आने पर उन्हें मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया। वर्तमान में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड में तीन साल चेयरमैन के पद पर कार्य करते हुए उन्हें प्रदेश प्रचार प्रमुख की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Northeast rain update: उत्तर पूर्व में बारिश ने मचाई तबाही! असम में आठ मौतें और 78 हजार प्रभावित, जारी हुआ अलर्ट
Northeast rain update: उत्तर पूर्व में बारिश ने मचाई तबाही! असम में आठ मौतें और 78 हजार प्रभावित, जारी हुआ अलर्ट

Back to top button