हरियाणा

जाखौली में कदावर नेता राजेंद्र और रामफल ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी की ज्वाइन

 

कलायत/ कैथल, 26 सितंबर

आम आदमी पार्टी के कलायत से उम्मीदवार और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने अपने कार्यालय कलायत में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कलायत में विधानसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। जो शुरू में कई लोगों में बराबर का मुकाबला बनता नजर आ रहा था। वो अब धीरे धीरे आम आदमी पार्टी का एक तरफा माहौल बनता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गांव मटौर, राजौंद में डोर टू डोर अभियान चलाया और लोगों के साथ चाय पर उनकी समस्याओं पर चर्चा की और 28 सितंबर को बालू में होने वाली विशाल जनसभा का न्यौता दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के अंदर कमालपुर में अनिल शर्मा और उनकी 50 युवाओं की टीम ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली। जाखौली में कांग्रेस के कदावर नेता राजेंद्र और रामफल ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। कमालपुर से ही पूर्व ब्लाॅक समिति सदस्य राममेहर और उनकी पत्नी ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में आस्था जताई है।

उधर, तारागढ़ में सुनील कश्यप के नेतृत्व में पूरे कश्यप समाज ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। तारागढ़ में ही पूर्व सरपंच योगराज, कुलदीप व परवाना ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने कहा कि आने के रास्ते अलग-अलग है, लेकिन आ सभी आम आदमी पार्टी में ही रहे हैं। यह स्पष्ट तौर पर दिखाता है कि अब कलायत के हर गांव से हर वर्ग के लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति रूचि और रूझान बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिस तरीके से चुनाव चल रहा है, उसमें 50 फिसदी में आम आदमी रहेगी और 50 फिसदी में तीनों राज परिवार सिमट जाएंगे। बहुत तेजी से लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति रूझान बढ़ रहा है। इस पर मुहर लगाने के लिए 28 सितंबर को अरविंद केजरीवाल गांव बालू में आ रहे हैं। अनाज मंडी ग्राउंड बालू में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल को देखने और सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके साथ इस सभा में मशहूर गायक कुलबीर दनौदा भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति युवाओं में खास आकर्षण पिछले कुछ दिनों में देखने को मिला है। हर गांव में युवा हमारा जोरदार स्वागत कर रहे हैं, यह स्पष्ट तौर पर बताता है कि युवाओं ने बदलाव की ठान ली है और हमारी बालू की रैली की थीम भी युवाओं पर आधारित होगी। 28 सितंबर को अब तक हुई सभी सभाओं के रिकॉर्ड टूट जाएंगे। आम आदमी पार्टी कलायत में झंडा फतह करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि 30 सालों से कलायत को राजपरिवारों ने उलझाकर रखा है और हमारी मूलभूत सुविधाओं पर कोई काम नहीं हुआ। हर गांव में निकासी न होने से गंदा पानी गलियों में बहता है। पीने का पानी घरों तक नहीं जाता, जहरीला पानी पीने को लोग मजबूर हैं। इन राजपरिवारों ने देश और प्रदेश से कलायत को 30 साल पीछे धकेलने का काम किया है। जीरो से काम शुरू करके सारी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कलायत विधानसभा से 15 हजार वोटों से हम जीते थे, अब विधानसभा चुनाव में इस मार्जन को दोगुना करके 30 हजार से जीतेंगे। गांव-गांव में आम आदमी में यह तय कर लिया है कि इस बार बदलाव की रफ्तार बढ़ानी है और हरियाणा की राजनीति में कलायत की हिस्सेदारी को सुनिश्चिित करने के लिए अधिक से अधिक वोटिंग होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री का चेहरा हैं। पूरे देश में उनके प्रति लोगों में इस तरह का जुनून है कि वो देश के सबसे बड़े नेता बनने के लिए तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अरविंद केजरीवाल के पास दिल्ली की कमान है। उन्होंने अग्निपरीक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ा है और बहुत जल्द दिल्ली के लोग बंपर वोटिंग करके उनको वापस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सुशोभित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत हरियाणा के चुनाव में लगा रखी है। सभी स्टार प्रचार इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इस बार हरियाणा में बिना आम आदमी पार्टी के कोई भी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तेजी के साथ हवा का रुख बदल रहा है, पहले एक पार्टी कह रही थी कि हमारी हवा है अब वो हवा तो रूक गई है।

अब बदलाव की हवा चल गई है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिन के अंदर हरियाणा में कितना राजनीतिक माहौल में परिवर्तन होता है। वो यह तय करेगा कि हम अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं या हमारे दम पर हरियाणा की सरकार बनने जा रही है। इन दोनों की केस में आम आदमी पार्टी अपनी पांच गारंटियों को पूरा करवाने का दम रखती है।

उन्होंने कहा कि हमारा पिछले 10 साल का राजनीतिक इतिहास है। आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं आती, आम आदमी पार्टी सीधे सरकार में आती है। हम लोगों के दिलों के जरिए सीधे सरकार में पहुंचते हैं, हमें सर्वे में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हरियाणा में भी वहीं स्थिति है, लोग दोनों ही पार्टियों से बहुत ज्यादा परेशान हैं और तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी 90 सीटों पर ईमानदार और मजबूत उम्मीदवार देकर आम आदमी पार्टी ने लोगों को तीसरा विकल्प दे दिया है। इसलिए हरियाणा में हर व्यक्ति सोच रहा है कि इंतजार करने की क्या जरूरत है जब विकल्प सामने है। जैसे दिल्ली व पंजाब में बदलाव हुआ है। ऐसे ही हरियाणा में भी इस बार पूरा बदलाव होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के बर्बाद कर दिया है। भाजपा पूरे देश को बर्बाद करने की तरफ बढ़ रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने प्रण ले रखा है कि भाजपा को पूरे उतर भारत से खत्म कर देंगे। देश हमारी पार्टी से बड़ा है, हमारे नेताओं से बड़ा है। इसलिए हम देश के बारे में सोचते हैं। इसलिए भाजपा को खत्म करने के लिए जो भी जरूरी प्रयास होगा वह हर हालात में करेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में ऐसे लोग हैं, जो अपना सब कुछ छोड़कर आए हैं। उनके जमीर को खरीदना भाजपा के बस की बात नहीं है। मैं तो हरियाणा के लोगों को यह कहना चाहता हूं, अगर उनको विधायकों के बिकने, दूसरी पार्टियों द्वारा तोड़ने का डर है तो वह इतिहास उठाकर देख लें, आज तक किसके विधायक ज्यादा बिकते हैं, उस पार्टी को वोट देने के बजाय सारे वोट आम आदमी पार्टी को देंगे तो पार्टी मजबूत होगी। इतिहास उठाकर देख लो हमारे विधायक टूटते नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा एक इतिहास रहा है कि हमने हर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को बदला है। हमने दिल्ली और पंजाब में राजनीतिक इहितास बदला है। अब हम हरियाणा में भी राजनीति इतिहास बदलने जा रहे हैं। पहले चरण में ही हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां देश को बचाने का सवाल होगा, वहां -वहां आम आदमी पार्टी सर्वस्व कुर्बान करने की भी ताकत रखती है। देश हमसे कहीं बड़ा है। हमारी विचार धारा है कट्टर ईमानदारी, देशभक्ति और इंसानियत। हरियाणा को बचाने का संघर्ष किया जा रहा है, हरियाणा को मूलभूत सुविधाएं दिलाने का संघर्ष किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से ईमानदारी व्यक्ति को साजिश करके झूठे केस लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया। ये अपनी साजिश में कामयाब ना हों। इसलिए अरविंद केजरीवाल ने अग्नि परीक्षा देने का फैसला किया है। अपनी ईमानदारी को लोगों के बीच में रखकर लोगों से सवाल किया है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे दोबारा चुनकर मुख्यमंत्री बनाइए ।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 1509 जीरी का रेट और विकास सहारण का चुनाव हर रोज गिरता जा रहा है। क्योंकि किसी को पता ही नहीं कि विकास चुनाव लड़ रहा है। किसी से भी पूछ लो विकास को जानते हैं, विकास को वोट करेंगे क्या। विकास सहारण की जमानत जब्त होने जा रही है। कमलेश और विकास दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पिता अपने दम पर राजगद्दी पर बैठाना चाहता है। कलायत की जनता जिस ताकत से कमलेश का विरोध कर रही है, उससे ज्यादा ताकत से इस बात का विरोध कर रहे हैं कि राजा का बेटा राजा बनेगा तो आम परिवारों का नंबर कब आएगा।

Back to top button