सत्य खबर
हरियाणा सरकार गणतंत्र दिवस पर किसी तरह का विवाद नहीं होने देना चाहती। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जाट बाहुल इलाकों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों को मना कर दिया है। यानी इन क्षेत्रों में अब मंत्रियों की बजाय मंडलायुक्त और जिला उपायुक्त ध्वजारोहण करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा व जजपा नेताओं को पहले ही कह चुके कि किसानों के समानांतर कोई कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। दूसरी तरफ सीआइडी की रिपोर्ट है कि यदि कोई मंत्री ध्वजारोहण के लिए गया तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश और सीआइडी की सलाह मानते हुए प्रदेश सरकार ने जाट बाहुल इलाकों से मंत्रियों की ड्यूटी वापस ले ली है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf-2/
कुरुक्षेत्र, सोनीपत, नूंह और हिसार में मंडलायुक्त और कैथल, जींद, चरखी दादरी, सिरसा और भिवानी में जिला उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पहले इन जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। यह वे जिले हैं, जहां किसान आंदोलन का ज्यादा असर नजर आ सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कुरुक्षेत्र और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा महेंद्रगढ़ (नारनौल) में ध्वजारोहण करेंगे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर गुरुग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी, बिजली मंत्री रणजीत ङ्क्षसह चौटाला यमुनानगर, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल रोहतक और सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा फतेहाबाद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक पलवल और खेल राज्य मंत्री संदीप ङ्क्षसह फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।
Scrap aluminium separation Aluminium machining scrap recycling Metal waste inventory control