सत्य खबर, चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून बेसक देरी से आया है पर आने के बाव अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक रोजाना बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज यानी बुधवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले में औरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक पानीपत, जींद, करनाल, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, गुरूग्राम,फरीदाबाद, हिसार,पंचकूला आदि जिलों में बारिश चल रही थी।
ये भी पढ़ें:- जींद जिले के अलेवा गांव में तीजू भाई की होने वाली शूटिंग में पहुंचे जाने-माने फिल्म अभिनेता रजा मुराद
वहीं मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फ रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी,चरखी दादरी में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। बता दें कि मंगलवार को भी हरियाणा के 6 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया था। हालांकि आज हरियाणा के किसी भी जिले में रेड अलर्ट घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पंचकूला, यमुनानगर, फ तेहाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Aluminium scrap assessment Aluminium recycling management Metal scrap treatment