सत्यखबर, चण्डीगढ़
डीजीपी मनोज यादव के वापिस केन्द्र में जाने की मांग हरियाणा सरकार से करने तथा उनके छुट्टी पर चले जाने के बीच ही वीआरएस मांगकर चर्चा में आई अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा को लेकर प्रदेश वासियों खासकर पुलिस महकमें में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिरकार क्या वजह है कि कार्यकाल पुरा होने से पूर्व वह नौकरी छोडऩा चाहती हैं। इसी वजह को आज सत्य खबर उन्हें बताने जा रहा है। तो आईए जानते हैं की आखिरकार क्यों तेज तर्रार आईजी भारती अरोड़ा वीआरएस ले रही हैं और कब तक इस पर सरकार का फैंसला आयेगा।
दरअसल अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं। वह अपनी रेंज में होने वाले भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित तकरीबन सभी कार्यक्रमों में पहुंचती थी। वहीं अब अपना शेष जीवन वह कृष्ण भक्ति में बिताना चाहती हैं। इसलिए भारती अरोड़ा ने वालंटियर रिटायरमेंट स्कीम वीआरएस मांगा है। वहीं उनके प्रार्थना पत्र पर सरकार क्या फैसला लेती है अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। आज यानी शनिवार को सरकार भारती अरोड़ा को रिलीव करती है या नहीं यह फैसला सरकार को करना है। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि वीआरएस के लिए दिए प्रार्थना पत्र में आइजी ने तीन माह के नोटिस पीरियड से भी छूट मांग रखी है।
यह भी पढ़े… अब ये अधिकारी बने चंडीगढ़ के नए डीजीपी लेंगे संजय बेनीवाल की जगह
उल्लेखनीय है कि आइपीएस भारती अरोड़ा ने एक अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति मांगी है। करीब 23 साल की नौकरी के बाद भारती अरोड़ा का यह कदम चर्चाओं में है। हरियाणा की वे पहली महिला आइपीएस हैं जिन्होंने वीआरएस मांगी है। वहीं सूत्रों की माने तो शनिवार को समाचार लिखे जाने तक आइपीएस भारती अरोड़ा की फाइल पर अभी तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार उनकी सेवानिवृत्ति की इच्छा पर क्या फैंसला लेती है यह तो पता नहीं, पर आज शनिवार को आने वाले सरकार के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं, खासकर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की।
बता दें कि साल 2004 से वृंदावन के प्रति भारती अरोड़ा के मन में मोह पैदा हुआ था। उनका कहना है कि अब वृंदावन धाम में लोगों को भक्ति की राह दिखानी है। अब वह अपना जीवन वृंदावन धाम में ही बिताना चाहती हैं।
Aluminium scrap reclaiming Aluminium pipe recycling Metal scrap reclamation and utilization