सत्य खबर, , महेंद्रगढ
महेंद्रगढ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर महेंद्रगढ बार एसोसिएशन के आह्वान पर आज महेंद्रगढ, कनीना, सतनाली, पाली सहित आकोदा रहे पूर्णतया बंद। सुब्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नारनौल-दादरी स्टेट हाइवे जाम कर रोड पर बैठकर दिया धरना। रोड जाम से हुई आनेजाने वालो को परेशानी जबकि जाम करने वालो ने एम्बुलेंस को दिया रास्ता। पुलिस व प्रशासन पूरे सुरक्षा बल के साथ रहा तैनात।
महेंद्रगढ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर महेंद्रगढ बार एसोसिएशन ने लघुसचिवालय परिसर में पिछले 51 दिन से धरना दिया हुआ है। इस धरने को क्षेत्र के सामाजिक व राजनैतिक संघठनो ने धरने स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन दिया हुआ है। वकीलों द्वारा इस मांग को मनवाने के लिये दो दिसंबर को लघुसचिवालय के मैन गेट पर तालाबंदी कर वंहा धरना दिया था। जिस पर प्रशासन ने 10 नामजद वकिलो व दो नामजद सामाजिक लोगो सहित 70 से 80 अन्य वकीलों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी। उसके बाद 14 दिसंबर को महेंद्रगढ को पूर्णतया बंद करवाकर राव तुलाराम चौक पर धरना प्रदर्शन किया था। लगातार 51 दिन से लगातार बार एसोसिएशन का धरना निरंतर जारी है।
आज इसी कड़ी में महेंद्रगढ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर महेंद्रगढ बार एसोसिएशन के आह्वान पर आज महेंद्रगढ, कनीना, सतनाली, पाली सहित आकोदा पूर्णतया बंद रहे और सुब्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नारनौल-दादरी स्टेट हाइवे जाम कर रोड पर बैठकर धरना दिया। आज के इस आंदोलन को महेंद्रगढ के विधायक राव दानसिंह सहित अनेक राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर समर्थन दिया। बहुत से कार्यकर्ता डीजे बजाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ हाइवे पर स्थित धरने पर पहुंचे। बार के प्रधान अजीत यादव एडवोकेट ने कहाकि बार पिछले 51 दिन से धरना दिये बैठी है लेकिन सरकार व प्रशासन ने उनकी कोई सुध नही ली है इसलिए सरकार को चेताने के लिये आज यह चक्का जाम किया है। जिसमे सुब्ह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोड जामकर धरना दिया जायेगा।
महेंद्रगढ के एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने कहाकि आज रोड जाम से आनेजाने वालो को कोई परेशानी न हो इसके लिये ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। पुलिस व प्रशासन पूरे सुरक्षा बल के साथ तैनात
Aluminium scrap treatment Aluminium scrap chemical treatments Metal recycling strategies