सत्यखबर,जींद
जींद शिक्षा सहयोग समिति द्वारा घर से अस्पताल के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई। संस्था ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 8950062008 । संस्थान के चैयरमैन शुभम जयहिंद ने बताया की पूरे देश व प्रदेश मे कोविड महामारी चर्म सीमा पर है जिसको देखते हुए प्रशासन व सामाजिक संस्थाए अपने स्तर पर भरपूर सेवा कर रही है आम जनता को लोकडाउन मे घर से हस्पताल व हस्पताल से घर जाने के लिए वाहनो की समस्या का सामना करना पड़ रहा है
जिसके लिए संस्था ने निःशुल्क ई-रिक्शा की सेवा देना का काम किया है जयहिंद ने बताया की संस्था द्वारा शहर के सभी अस्पतालों व डाक्टरों से संपर्क बनाया जा रहा है ताकि सीधे तौर पर अस्पताल संस्था मे संपर्क कर जरूरतमंद की सेवा कर सके। इस समय हमे एक दूसरे का सहयोग करना बहुत जरूरी है। जींद शिक्षा सहयोग समिति ने पिछले साल कोविड के पहले चरण मे भी जिला प्रशासन के सहयोग से प्रवासियों व जरूरतमंदों को खाना वितरित करने का काम किया था।
ये भी पढ़े… देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार.. 24 घंटे में 3 लाख 82 हजार नए केस
संस्था पिछले पाच साल से जरूरतमंद बच्चो को शिक्षा व शिक्षा सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध करवाने का काम कर रहा है। इस महामारी से हमे एक साथ लड़ना है मास्क और उचित दूरी बनाए रखनी है ताकि हम इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म कर सके।
Aluminium processing plant Scrap aluminum grading Metal repurposing center
частный медицинский центр терапии и профилактики мед справка от врача купить в Москве купить медицинскую справку из больницы задним числом официально в Москве