सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जेजेपी के 10 विधायकों का संक्षिप्त परिचय
1. दुष्यंत चौटाला
विधानसभा क्षेत्र – उचाना कलां
कुल प्राप्त वोट – 92504
जीते – 47052 वोट से
परिचय – दुष्यंत चौटाला पहली बार विधायक बने हैं। इन्होंने इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार एवं निवर्तमान विधायक प्रेमलता को 47052 मतों के बड़े अंतर से हराया हैं। इससे पहले दुष्यंत 2014 में 26 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के सांसद बने। कभी चौधरी भजनलाल के गढ़ रहे हिसार में अपनी चुनौती दी और बेहद कड़े मुकाबले में 4 लाख 95 हजार (43%) वोट लेकर चुनाव जीते। सांसद के तौर पर शानदार काम किया और हरियाणा के इतिहास के हिसाब से सबसे ज्यादा सवाल पूछे और सर्वाधिक चर्चाओं में हिस्सा लिया। विदेश में पढ़े लिखे दुष्यंत चौटाला ने सांसद बनने के बाद भी एलएलएम और मास कम्यूनिकेशन की डिग्रियां हासिल की। सांसद के तौर पर हिसार लोकसभा क्षेत्र में एमपीलैड का 100 फीसदी से ज्यादा इस्तेमाल कर अभूतपूर्व काम किया। विपक्ष का सांसद होने के बावजूद देश का जिला स्तर का पहला पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलवाने, टेलिफोन एक्सचेंज को आधुनिक बनवाने आदि दर्जनों महत्वपूर्ण काम करवाए। देश भर के किसानों की आजीविका के साधन ट्रैक्टर को कमर्शियल घोषित होने से बचाने के लिए ट्रैक्टर पर संसद गए और किसानों की आवाज़ बनकर सरकार को फैसला वापिस लेने पर मजबूर किया।
2. नैना सिंह चौटाला
विधानसभा क्षेत्र – बाढ़डा
कुल प्राप्त वोट – 52938
जीते – 13704 वोट से
परिचय – नैना सिंह चौटाला लगातार दूसरी बार विधायक बनीं हैं। इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव में वे डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थी। साल 2014 के चुनाव में नैना चौटाला ने डबवाली सीट से करीब 68029 वोट हासिल करते हुए 8545 वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। नैना चौटाला जेजेपी की वरिष्ठ नेत्री हैं। इन्होंने महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक करने के लक्ष्य से चल रही “हरी चुनरी चौपाल” का संचालन करते हुए 55 से ज्यादा हलकों मे सफल चौपालों का आयोजन किया हैं।
3. रामकुमार गौतम
विधानसभा क्षेत्र – नारनौंद
कुल प्राप्त वोट – 73435
जीते – 12029 वोट से
परिचय – जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता एवं निवर्तमान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हराकर नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। वहीं इससे पहले रामकुमार गौतम नारनौंद विधानसभा सीट पर 4 चुनाव लड़ चुके हैं। रामकुमार गौतम 2005 में विधायक बने थे।
4. देवेंद्र बबली
विधानसभा क्षेत्र – टोहाना
कुल प्राप्त वोट – 100752
जीते – 52302 वोट से
परिचय – इस चुनाव में बबली ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को 52302 वोट के बड़े अंतर से पटखनी दी है। देवेंद्र बबली समाजसेवी हैं। इससे पहले इस सीट से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। पिछले विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और करीब 39 हजार वोट हासिल किए थे।
5. अनूप धानक
विधानसभा क्षेत्र – उकलाना (एससी)
कुल प्राप्त वोट – 65369
जीते – 23693 वोट से
परिचय – उकलाना सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले 2014 में अपने पहले ही चुनाव में उकलाना विधानसभा सीट पर 41 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज की। जेजेपी के गठन पर समर्थन देने वाले विधायकों में प्रमुख।
6. ईश्वर सिंह
विधानसभा क्षेत्र – गुहला (एससी)
कुल प्राप्त वोट – 36518
जीते – 4524 वोट से
परिचय – ईश्वर सिंह 2008 से 2014 तक राज्यसभा सांसद रहे और 1977 में गुहला से विधायक भी बने थे। उनकी पुत्रवधू ने पिछले चुनाव में गुहला सीट पर निर्दलीय लड़कर 21 हजार वोट लिए थे। ईश्वर सिंह राष्ट्रीय एससी कमीशन के सदस्य भी रहे हैं।
7. जोगी राम सिहाग
विधानसभा क्षेत्र – बरवाला
कुल प्राप्त वोट – 45868
जीते – 3908 वोट से
परिचय – पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले वरिष्ठ नेता जोगी राम सिहाग दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वे हरियाणा हाउसिंग कोर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन भी रहे।
8. अमरजीत ढांडा
विधानसभा क्षेत्र – जुलाना
कुल प्राप्त वोट – 61942
जीते – 24193 वोट से
परिचय – साधारण परिवार से जुड़े ढांडा पहली बार विधायक बने हैं। इन्होंने इस चुनाव में निवर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी परमिंदर सिंह ढुल को 24193 मतों के बड़े अंतर से हराया है। अमरजीत जेजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। ढांडा एक किसान व व्यापारी हैं।
9. रामनिवास बाल्मिकी
विधानसभा क्षेत्र – नरवाना (एससी)
कुल प्राप्त वोट – 79578
जीते – 30692 वोट से
परिचय – रामनिवास बाल्मिकी पहली बार विधायक बने हैं। रामनिवास एक कर्मचारी नेता रहे हैं और क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी हैं।
10. रामकरण काला
विधानसभा क्षेत्र – शाहाबाद (एससी)
कुल प्राप्त वोट – 69233
जीते – 37127 वोट से
परिचय – इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को 37127 मतों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए रामकरण काला पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले रामकरण काला को 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां से 36.74 प्रतिशत वोट मिले थे और वे मात्र 562 वोटों से हारे थे। रामकरण काला का परिवार कुरक्षेत्र जिला परिषद की राजनीति करता आया है और रामकरण व उनकी पत्नी जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके है।
Metal recycling center Ferrous material sorting Iron recycling and reclamation solutions
Ferrous waste recovery and recycling, Iron scrap recovery depot, Metal recycling and disposal
Aluminium scrap classification Aluminium byproduct repurposing Metal waste reclamation centers
Scrap metal collection Ferrous material processing plant Iron reprocessing and reclaiming
Ferrous material emergency response procedures, Iron scrap recycling center, Industrial scrap metal
Scrap metal marketing Ferrous metal grading systems Scrap iron removal
Ferrous metal waste, Iron recycling and salvage, Scrap metal salvage services
медицинская клиника экспертизы временной нетрудоспособности купить медицинскую справку от врача задним числом официально в Москве купить медицинскую справку от врача задним числом официально