जेजेपी के श्रमिक प्रकोष्ठ का विस्तार, 41 पदाधिकारियों को किया नियुक्त
सत्यखबर चंडीगढ़, (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी ने अपने श्रमिक प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कई मत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल फौजी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह से 41 नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की हैं। इस सूची में प्रदेश स्तर 1 प्रदेश प्रभारी, 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 12 सचिव, 1 संगठन सचिव, 1 प्रचार सचिव और 1 कोषाध्यक्ष का नाम शामिल है।
जेजेपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल फौजी ने बताया की पार्टी ने करनाल निवासी राजीव सांभली को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी बनाया है जबकि भिवानी निवासी सुभाष मेहता, फरीदाबाद निवासी कंवर राजेंद्र सिंह, पानीपत निवासी अमरीक सिंह और उचाना निवासी बलजीत इस प्रकोष्ठ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे।
वहीं जेजेपी ने अपने श्रमिक प्रकोष्ठ में सोनीपत निवासी राजेंद्र मलिक, करनाल निवासी परीता राम, इंद्रजीत, पानीपत निवासी नरेश, पलवल निवासी रतन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया है।
इसी क्रम में अंबाला निवासी गुरदेव सिंह, सोनीपत निवासी प्रवीण, करनाल निवासी सुरेश, यमुनानगर निवासी मनीराम और झज्जर निवासी कर्मबीर को भी इस प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं रेवाड़ी निवासी धर्मबीर, तोशाम निवासी दल सिंह, यमुनानगर निवासी मोहित कुमार, कुरुक्षेत्र निवासी रवि कुमार, कुरुक्षेत्र निवासी संदीप, जुलाना निवासी बलवीर मोर, महेंद्रगढ़ निवासी राजपाल सिंह को महासचिव बनाया है।
इसी क्रम में झज्जर निवासी जयभगवान, बेरी निवासी संजय राठी नंबरदार, फरीदाबाद निवासी रोहताश और हिसार निवासी संजय भी महासचिव होंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में सचिव पद की जिम्मेदारी झज्जर निवासी भरत सिंह, फरीदाबाद एनआईटी निवासी पृथ्वी सिंह डागर, पलवल निवासी चंद्र डागर, पलवल निवासी समय सिंह पंच, हिसार निवासी वासुदेव, रतन, दादरी निवासी कर्मवीर जांगड़ा को सौंपी है।
वहीं दादरी निवासी मुकेश यादव, महेंद्रगढ़ निवासी लाल सिंह, कैथल निवासी कृष्ण कुमार सैनी, करनाल निवासी जोगिंद्र और भिवानी निवासी बलवीर ग्रेवाल को भी सचिव बनाया है।
इनके अलावा जेजेपी के श्रमिक प्रकोष्ठ में रेवाड़ी निवासी पैरिस चौहान को संगठन सचिव, भिवानी निवासी अमित दलाल को प्रचार सचिव और महेंद्रगढ़ निवासी भूर सिंह बोहरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं।