सत्य खबर, चण्डीगढ़
जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 36 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जिसमें पार्टी ने राम सिंह कोड़वा करनाल से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम रोड़ शाहपुर, दलबीर पंवार, मास्टर चांदरूप हुड्डा और राजेंद्र अहरी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं विनोद सिंगला, भूदेव शर्मा, कृष्ण बजीना, मनोज जौरासी, नरेश जून और विरेंद्र बापोड़ा को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा राज कुमार मेहता, रिटायर्ड एक्सईएन धर्मपाल प्रजापत, हिसार से पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, रेवाड़ी से पूर्व जिलाध्यक्ष रामफ ल कोसलिया, पूर्व चेयरमैन मेहताब सिंह व राज सिंह गुर्जर जेजेपी के प्रदेश सचिव होंगे। जबकि प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेदारी प्रभु राम गोदारा माई कलां, भिवानी से पूर्व हलकाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, किरण पूनिया और अनीता शर्मा फ रीदाबाद को सौंपी गई है।
यह भी पढ़े:- किसानों पर कोरोना फैलाने के सीएम मनोहर लाल के ब्यान के बाद राकेश टिकैत व गुरुनाम चढूनी ने कही ये बड़ी बात
वहीं बलवंत नालाघाट, भूप सिंह बेरी, सियानंद त्यागी व डॉ. अनंत राम बरवाला को प्रदेश सह सचिव के पद पर नियुक्त किया है। जय कुमार पंवार, बुट्टा सिंह सहुवाला, यशपाल बुढेन, वेद पाल ढिल्लों व प्रेम धनाना भी प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा मास्टर बसंत लाल दैहमन, सुरेंद्र ठाकरान, बलजीत तूर्ण, गुरचरण सिंह उरलाना, थानेसर से पूर्व हलकाध्यक्ष होशियार सिंह किरमच और राई से पूर्व प्रत्याशी अजीत अंतिल को भी प्रदेश सह सचिव बनाया गया है।
Aluminum scrap recycling process explained Aluminium extrusion scrap recycling Metal scrap recovery depot