सत्यखबर, कुरूक्षेत्र
शाहाबाद के एक नीजि अस्पताल मालिक के खिलाफ दुष्कर्म मामले में समझौते के नाम पर 2 लाख रुपए लेते हुए शिकायतकर्ता महिला को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह महिला समझौते के लिए 50 लाख रुपए मांग रही थी। वहीं बाद में बातचीत में वह 30 लाख में केस रद्द कराने पर राजी हो गई थी। महिला ने शिकायत करीब 15 दिन पहले की थी। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय उक्त महिला डॉक्टर के अस्पताल में ही काम करती थी।
अब पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी व महिला डॉक्टर की शिकायत पर उक्त महिला के ही खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शाहाबाद निवासी एक प्राईवेट अस्पताल के मालिक के खिलाफ 15 दिन पहले मूलरूप से पंजाब की रहने वाली महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। महिला काफ ी समय से शाहाबाद में ही रह रही है तथा डॉक्टर के अस्पताल में ही काम करती थी।
आरोप है कि इस दौरान मौका देख कर डॉक्टर ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी महिला ने डाक्टर से समझौतेे के नाम पर 50 लाख रूपये की मांग की थी। बाद में मामला 30 लाख में तय हो गया था। मंगलवार शाम को 5 लाख रुपए देने की डिमांड की। जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार के अनुसार डॉक्टर को महिला ने रत्नगढ़ पुल के पास बुलाया। जैसे ही डॉक्टर से महिला ने दो लाख रुपए लिए तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वहीं इस बारे में डॉक्टर की पत्नी व पंचकूला में कार्यरत महिला डॉक्टर ने बताया कि उसके पति का शाहाबाद में एक नीजि अस्पताल है। जिसमें 2015 में मूलरूप से पंजाब निवासी महिला भी यहां काम करने लगी थी। वह 2020 तक नौकरी करती रही। उक्त महिला ने उसके पति के साथ नजदीकियां बनाई। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगी और झूठा केस दर्ज कराने का डर दिखाकर पैसे लेने लगी। पैसे नहीं मिलने पर उसने उसके पति के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। डॉक्टर दंपती के अनुसार शिकायत के बाद महिला ने खुद ही समझौते के लिए बातचीत की थी। जिसके लिए उनसे 50 लाख रुपए मांगे गए थे। काफी बातचीत के बाद महिला 30 लाख में केस वापस लेने पर सहमत हो गई थी। जिसके बाद हमने उक्त महिला को सबक सिखाने के लिए पुलिस को सूचना देकर उसे पैसे दिए थे ताकि अन्य किसी व्यक्ति को फिर से झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल न कर सके।
Types of aluminum scrap Aluminium recycling quality standards Metal scrap disposal