सत्यखबर,चरखी दादरी
चरखी दादरी जिले का कस्बा बाढड़ा अब गांव नहीं बल्कि शहर कहलाएगा। जिले में अब स्थानीय निकाय की दो इकाइयां बन गई हैं, एक तो दादरी नगरपरिषद और दूसरी बाढड़ा नगरपालिका। सरकार के स्थानीय निकाय विभाग ने इस संदर्भ में हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। नगरपालिका बनने से उपमंडल मुख्यालय को शहर का दर्जा मिला ही है, यहां का विकास भी अब तेजी से होगा।
यह भी पढें:- 11वीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षा अवसर एप पर होगी, जानें क्या है तारीख
बता दें कि डीसी अमरजीत सिंह मान ने पिछले दिनों ही बाढड़ा नगरपालिका का प्रस्तावित मैप अपने अनुमोदन समेत सरकार को भिजवाया था। जिसे तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य के स्थानीय विभाग की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर बाढड़ा को नगरपालिका का दर्जा दे दिया गया है। ग्राम पंचायत की बजाय भविष्य में बाढड़ा पालिका के सीमा क्षेत्र में नए वार्ड बनाकर नगरपालिका का चुनाव करवाया जाएगा। यहां के मतदाताओं को भी शहरी वोटर माना जाएगा। अब तक बाढड़ा पूरी तरह ग्रामीण इलाका ही माना जाता है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इसकी गणना शहर के तौर पर की जाएगी। दक्षिणी हरियाणा के इस क्षेत्र में दादरी, लोहारू के बाद ये तीसरी नगरपालिका है। नई अधिसूचना के मुताबिक बाढड़ा नगरपालिका में गांव हंसावास खुर्द शामिल कर लिया गया है। इसलिए अब कस्बा बाढड़ा और हंसावास खुर्द को मिलाकर नए शहर की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जजपा के कार्यकर्ताओं ने डीसी अमरजीत सिंह मान को मिठाइयां खिलाते हुए धन्यवाद किया।
वहीं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला और बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला ने क्षेत्र के निवासियों को बाढड़ा नगरपालिका का गठन होने पर शुभकामनाएं दी हैं। विधायक नैना चौटाला ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए ये जरुरी है कि वहां प्रशासनिक ढांचा मजबूत होना चाहिए। इसीलिए सरकार से बाढड़ा को नगरपालिका बनवाने का अनुरोध किया गया था। वहीं डीसी अमरजीत सिंह मान ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। कमेटी द्वारा अनुमोदन सरकार को भेजा गया था। अब बाढड़ा को नगर पालिका का दर्जा मिला है जो इस जिले के लिए विकास की गति बढ़ेगी।
Scrap aluminium quality assessment Local aluminium scrap yard Metal reclaiming and salvage