सत्यखबर,दिल्ली (जगदीप राज्याण)
टीकरी बोर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने किसानों के नाम
वैधानिक चेतावनी जारी की है। जिसमे किसानों के मजमे को गैरकानूनी ठहराया
गया है। मजमा नही हटाने पर कानूनी कार्यवाही करने के बोर्ड लगाए गए हैं।
टीकरी बॉर्डर के धरनास्थल के पास पुलिस बेरीकेड के ऊपर दिल्ली पुलिस ने
वैधानिक चेतावनी के तीन बोर्ड लगाए है। जिसमे साफ तौर पर लिखा गया है कि
आपका मजमा, मजमा खिलाफ-ए-कानून करार दिया जाता है। आपको आगाह किया जाता है कि आप अपने मजमे को तितर-बितर कर ले। वरना आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश दिल्ली पुलिस के मुंडका थाने के एसएचओ द्वारा जारी किया जाना भी दर्शाया गया है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be/
आपको बता दें कि इससे पहले भी किसान नेताओ को दिल्ली पुलिस द्वारा कई नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। जिनका जवाब किसान नेता दे रहे हैं। लेकिन धरना स्थल पर लगाये गए वैधानिक चेतावनी बोर्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि किसान कानूनी धमकियों से डरने वाला नही है। सरकार चाहे कितने ही मुकदमे दर्ज क्यों न कर ले, लेकिन कानून वापसी नही तो किसानों की घर वापसी भी नही होगी। किसान नेताओ का कहना है कि 88 दिन से किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कररहे हैं। और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। सरकार कानून का डर दिख कर आंदोलन को कमजोर करने के लिए ऐसे हथकण्डे अपना रही है। लेकिन किसान देने वाले नहीं है। बहरहाल आंदोलन का हल निकलेगा या नहीं ये कोई नहीं जानता, क्योंकि सरकार बात का ऑफर दे रही है। किसान बात करने के लिए भी तैयार हैं। लेकिन पहल कोई नहीं कर रहा। समाधान बातचीत से निकलेेेेगा। ऐसे में किसानों और सरकार के बीच वार्ता का रास्ता खोजने की दरकार है।
Scrap aluminium material repurposing Aluminium recovery and reclamation Metal residue utilization