सत्यखबर,दिल्ली
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चंडीगढ़ और दिल्ली मे वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है।प्रशासन की ओर से जरूरी सेवाओं के लिए पास जारी किए गए हैं। सड़कों पर वाहन भी कम ही दिखे। उधर, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे कर्फ्यू लगाया गया था, जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने लोगो को जागरूक किया है.जरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना के कारण दिल्ली में आज और कल कर्फ्यू है।कोरोना की स्थिति काफी गंभीर एवं चिंताजनक हो गई है।
यह भी पढ़े… कोरोना वायरस का वार.. 24 घंटे में केस 2 लाख 34 हजार के पार
रोगियों के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और टोसीलीजुमैब की आपूर्ति कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से इनकी आपूर्ति करने का आग्रह किया है। केजरीवाल ने कहा कि बिस्तरों की संख्या भी कम पड़ती जा रही है। अगले 3-4 दिनों में सरकार 6 हजार नये बिस्तर जोड़ेगी।
Scrap aluminium valuation Aluminium recycling feasibility study Metal scrap inventory management