सत्यखबर
कोरोना के बढ़ते मरीजों की वजह से अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। दिल्ली सरकार द्वारा अपने पास कु छ ही घंटों के लिए ऑक्सीजन बचने की बात कहने के बाद राज्यों में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने बुधवार को आरोप टैंकर लूट लिया, जबकि दिल्ली सरकार का कहना है कि हम एक सप्ताह से दिल्ली काऑक्सीजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
बता दें कि हरियाणा के प्लाटों में 270 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार की जाती है। पहले उसकी खपत 60 से 70 मीट्रिक टन थी जो अचानक बढ़ गई है। हरियाणा को हिमाचल के बद्दी और राजस्थान के भिवाड़ी प्लांट से भी ऑक्सीजन मिलती थी, जो अब दोनों राज्यों ने बंद कर दी है। हरियाणा अब अपनी खुद की ऑक्सीजन पर निर्भर है।
यह भी पढ़े… दिल्ली सरकार ने लूट लिया हरियाणा का ऑक्सीजन का टैंकर, सरकार ने लगाया आरोप
अस्पतालों में आक्सीजन की भारी कमी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। दिल्ली ने उत्तर प्रदेश से आक्सीजन की आपू्र्ति न होने की बात कही, तो उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने यह कहकर पलटवार किया कि दिल्ली ने प्रमुख आक्सीजन सप्लायर आइनाक्स से अपने कोटे से अधिक आक्सीजन ले ली है। सांसों के लिए जरूरी आक्सीजन की इस लड़ाई में हरियाणा भी कूद गया, जब दिल्ली पर आक्सीजन लूटने का आरोप लगाते हुए बुधवार को उसने आक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया।
उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में भी कमी
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के साथ भी दिल्ली का आक्सीजन विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी के अनुसार राज्य के अस्पतालों में आक्सीजन की भीषण कमी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की है। प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में आइनाक्स ही आक्सीजन की सप्लाई कर रहा है। दिल्ली को अतिरिक्त आक्सीजन देने से उत्तर प्रदेश में दिक्कत पैदा हो जाएगी। दिल्ली ने इस संबंध में मंगलवार को हाईकोर्ट में कहा था कि आइनाक्स उत्तर प्रदेश स्थित अपने प्लांटों से दिल्ली को आक्सीजन देने से यह कहकर मना कर रहा है कि इससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।
यह भी पढ़े… पुलिस के साथ बतमीज़ी करना पड़ा महिला को मांगा, जानिए पूरा मामला
हरियाणा ने दिल्ली पर लगाया आक्सीजन लूटने का आरोप
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मसले पर कहा कि बुधवार को फरीदाबाद के प्लांट से दिल्ली के अस्पताल के लिए आ रहे आक्सीजन के ट्रक को हरियाणा के एक अधिकारी ने रोक लिया। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आक्सीजन पहुंच सकी। मंगलवार रात मोदीनगर में भी अधिकारियों द्वारा दिल्ली आने वाले आक्सीजन ट्रक को रोक दिया गया। दिल्ली कोटे की आक्सीजन को भी नहीं आने नहीं दिया जा रहा है। यह जंगलराज है, जिसे रोकने के लिए केंद्र को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा।
हरियाणा को हिमाचल-राजस्थान से सप्लाई बंद
दरअसल हरियाणा के प्लांटों में 270 मीट्रिक टन आक्सीजन तैयार की जाती है। उसे हिमाचल के बद्दी और राजस्थान के भिवाड़ी प्लांट से भी आक्सीजन मिलती थी, जो अब दोनों राज्यों ने बंद कर दी है। 60 से 70 मीट्रिक टन से कई गुना खपत बढ़ने के बावजूद हरियाणा अपनी खुद की आक्सीजन पर निर्भर है। राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन पर दबाव डाला जा रहा है कि दिल्ली को आक्सीजन दें।
Types of aluminum scrap Aluminium scrap coil processing Scrap metal community engagement