हरियाणा

दृढ़ निश्चय और निर्भीक व्यक्तित्व की मालिक थी इंदिरा गांधी- विद्या रानी दनौदा

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

दुनिया भर में आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि 31 अक्टूबर पर याद करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विद्यारानी दनौदा ने श्रद्धांजलि दी। विद्या रानी ने कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ निश्चय और निर्भीक व्यक्तित्व की मालिक थी। उन्होंने दुश्मन देश पाकिस्तान के दो टुकड़े करके एशिया महाद्वीप का भूगोल ही बदल दिया था। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। शासन व प्रशासन पर उनकी पूरी पकड़ थी और वह तुरंत फैसला लेने वाली एक अडिग महिला थी। लेकिन दुख की बात यह है की 31 अक्टूबर, 1984 को उन्हीं के सुरक्षा कर्मियोंं द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। ऐसी निडर और मजबूत इरादों वाली महिला प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर वह उन्हें नमन व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button