सत्यखबर
देश में कोरोना वायरस की स्थिति में तेजी से सुधार जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 58,419 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1,576 लोगों की जान गई हैं।वहीं बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना से 87,619 मरीज ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 87 लाख 66 हजार 9 हो गई है। भारत की कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 96.27% हो गई है।
ये भी पढ़ें… महेन्द्रगढ़ के होटल में पकड़े गए इतने युवक व युवती,जानिए क्यों कितने
देश में कोरोना के सक्रिय केस भी घट रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 30,776 एक्टिव केस कम हुए हैं। इसको मिलाकर अब कुल 7 लाख 29 हजार 243 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना की एक्टिव दर अभी 2.44% है। देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो अब तक कुल 2 करोड़ 98 लाख 81 हजार 965 केस आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 3 लाख 86 हजार 713 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.29% है।
देशभर में शनिवार 19 जून तक 27 करोड़ 66 लाख 93 हजार 572 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 38 लाख 10 हजार 554 टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 39 करोड़ 10 लाख 19 हजार 83 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 18 लाख 11 हजार 446 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।
Copper scrap rolling Copper scrap export market Metal waste reprocessing center
Copper cable recycling best practices, Scrap metal inspection services, Copper scrap merchants