देशभर में आज देवाधिदेव महादेव के पावन महापर्व महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है| मंदिरो में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं| हर तरफ भोले बाबा के जयकारे गुंजायमान हैं| कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा से व्रत रखते हैं उन्हें भगवान शिव की कृपा मिलती है|
महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह चार बजे से ही देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है वहीं आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व से हरिद्वार में भी कुंभ के पहले शाही स्नान की शुरुआत होने जा रही है| लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पवित्र नगरी हरिद्वार पहुंचे हैं| इस पावन पर्व की देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री व मुख्यमंत्रियो सहित सभी ने अपना शुभकामना दिया|
यह भी पढ़े:– दोबारा फिर क्यों सुर्खियों में है अंग्रेजो के जमाने का सरहिंद क्लब, जानिए पूरा मामला
गौरतलब है कि महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर आज सात सन्यासी अखाड़े स्नान करेंगे, जिसमें 6 सन्यासियों का एक ब्रह्मचारी अखाड़ा भी शामिल रहेगा| प्रशासन ने अखाड़ों के शाही स्नान के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है| बता दें कि सबसे पहले सुबह आठ बजे से लेकर सुबह के 11 बजे तक जूना अखाड़ा व अग्नि, आवाहन और किन्नर अखाड़ा स्नान करेंगे| इसके बाद निरंजनी अखाड़ा अपने साथी आनंद के साथ अपनी छावनी से निकलकर हर की पौड़ी पर स्नान करेंगे| इसके बाद महानिर्वाणी अपने साथी अटल के साथ कनखल से हर की पौड़ी पर स्नान करेंगे| जब तक सभी अखाड़े स्नान नहीं कर लेते हैं तब तक आम श्रद्धालुओं के लिए ब्रह्मकुंड पर स्नान करने पर प्रतिबंध रहेगा|
Aluminium recycling energy efficiency Aluminium waste stream management Metal reuse