सत्यखबर,कुरुक्षेत्र
हरियाणा के धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आज पत्रकारों की पंचायत बुलाई गई है। पंचायत पुलिस द्वारा मीडियाकर्मी से बदसलूकी के मामले में बुलाई गई है। पंचायत में पत्रकारों ने पुलिस व भाजपा के साथ महाभारत करने का निर्णय लेते हुए। यहां चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का घेराव शुरू कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का कुरूक्षेत्र पहुंचने पर किसान विरोध कर रहे थे।
यह भी पढ़े… महाभारत नगरी कुरूक्षेत्र में पत्रकारों की पंचायत आज, जानिए क्या है मामला
जिसकी कवरेज कर रहे एनडी टीवी से जुड़े पत्रकार कमल सैनी को पुलिस ने घसीटा और मारपीट की। जिसके बाद से कुरुक्षेत्र के पत्रकारों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। वहीं आज कश्यप धर्मशाला में पत्रकारों की पंचायत रखी गई थी। जिसमें सभी पत्रकारों ने निर्णय लेकर जहां पर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ पत्रकारों का धरना शुरू हो गया है। अब कुरुक्षेत्र में मीडिया बनाम पुलिस, भाजपा के लिए नया सिरदर्द बन गया है। यहीं नहीं फिलहाल तो एकजुट हुए पत्रकारों ने उस स्थान को घेरा है जहां भाजपा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जबकि भविष्य में पत्रकारों ने प्रशासन, पुलिस और भाजपा के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा खेलमंत्री सन्दीप सिंह का भी बहिष्कार किया जायेगा।
वहीं जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके डॉ.योगेश शर्मा ने पत्रकारों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस आंदोलनकारियों व अन्य सभी को एक ही नजर से देख रहीहै। वहीं योगेश थोड़ी देर बाद पत्रकारों के धरना स्थल पर पहुंचेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि पत्रकारों व पुलिस के बीच शुरू हुई इस महाभारत में जीत पत्रकारों की सच्चाई की होती है या पुलिस की।
Aluminum recycling compliance Aluminium recycling statistics Metal scrap compaction