सत्यखबर,कुरुक्षेत्र
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र विश्व का एकमात्र गीता आधारित लघु संग्रहालय भी है। इसमें थीम से लेकर हर चीज गीता से जुड़ी है। गीता ज्ञान संस्थानम् में इसके प्रथम चरण का मूर्त रूप दिया गया है। इसमें खास बात यह है कि आजादी की लड़ाई में गीता के महत्व और विश्व के प्रमुख चिंतनकारों की कही बातों को प्रमुख रूप से उकेरा गया है।आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया, खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, पानीपत से प्रमोद विज, पूंडरी से रणधीर गोलन, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े… राकेश टिकैत से तीखे सवाल पूछने वाली छात्रा को महिला दिवस पर किया जायेगा स्मानित
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विश्व को मानवता का संदेश देने वाली गीता की उपस्थिति में हम यहां उपस्थित हुए हैं। गीता का सार जीवन मे उतारना से पड़ता है। वह एक छोटी गीता अपनी जेब में रखते हैं। इससे अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। महाभारत भी एक पुस्तक है और गीता भी एक पुस्तक है। महाभारत को लोग घर मे रखना पसंद नहीं करते लेकिन गीता का आदर करते हैं। गीता ही सही जीवन जीने का ज्ञान देती है। जीवन में गीता को उतरना जरूरी है। जीवन मे बहुत सी समस्याएं हैं, इनका हल ज्ञान में खोजना चाहिए।
Aluminium scrap transportation Scrap aluminium impact assessment Metal waste sorting