सत्यखबर,फरीदाबाद
देश में कोरोना रुकने का नाम नही ले रहा है ऐसे में पुलिस बल की नाईट कर्फ्यू में ड्यूटी लगी हुई है. नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस पर पथराव करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। घटना रात्रि करीब 12 बजे की है जब दुर्गा शक्ति की गाड़ी में पुलिसकर्मी एयरफोर्स रोड पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को 2 लड़के सड़क पर घूमते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उनसे रात में घूमने का कारण पूछा तो नशे में धुत तीनों लड़कों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी का नाम दीपक है, जो मथुरा का रहने वाला है और अपने दोनों साथियों अशोक और जयप्रकाश के साथ नोएडा की किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है।
यह भी पढ़े… ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली HC ने मोदी सरकार को लगाई फटकार.. जानिए पूरी सच्चाई
आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। एक पत्थर महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर आकर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गई। अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों साथी फरार हो गए। दीपक की निशानदेही पर आज आरोपी अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Aluminum recycling supply chain Aluminium scrap anodizing Metal reclamation and processing
Scrap metal refinishing Ferrous metal waste management solutions Iron reclamation yard
Ferrous scrap, Iron material recovery, Metal scrap reclamation
Aluminium recycling satellite facilities Aluminium recycling resource optimization Environmental metal disposal