सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। गुरूद्वारा श्री टोका साहिब प्रबंधक कमेटी का चुनाव मास्टर जरनैल सिंह बड़ा गढ़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक सरदार हरभजन सिंह पौंटा साहिब प्रधान व कर्मवीर सिंह सदस्य गुरूद्वारा श्री पौंटा साहिब प्रबंधक कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया आरम्भ करवाई जिसके बाद सर्वसम्मति से सरदार कर्मवीर सिंह हुसैनी को प्रधान व तरसेम सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी पूरी करने का अधिकार प्रधान व वरिष्ठ उप प्रधान को दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गुरू ग्रंथ साहिब जी की हजुरी में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक सरदार हरभजन सिंह पौंटा साहिब प्रधान व कर्मवीर सिंह सदस्य गुरूद्वारा श्री पौंटा साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
Advanced aluminium scrap sorting techniques Scrap aluminum handling Scrap metal repurposing strategies