सत्यखबर
नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन सुशील साहू ने भाजपा पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए भाजपा को ज्वाइन किया। निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीत हासिल करने वाले सुशील साहू अब भाजपाई हो गए। सुशील साहू ने उकलाना के भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल, भाजपा की नेत्री आशा खेदड़, भाजपा हिसार के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की उपस्थिति में भाजपा पार्टी ज्वाइन की।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9a-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5/
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस उकलाना भाजपा के नेता व पदाधिकारियों के साथ सुशील साहू दिल्ली पहुंचे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा पार्टी जॉइन की। इस बात की पुष्टि जिला हिसार के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र की फेसबुक वॉल पर लगी वीडियो से हुई।
सुशील साहू का भाजपा पार्टी में आने पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा तथा व सरकार के साथ मिलकर उकलाना का विकास करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करती है और उन्हें भी पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। नगर पालिका चुनाव में सुशील साहू निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़कर चेयरमैन बने और उसके बाद नगरपालिका कार्यालय में शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण के बाद अब उकलाना नगर पालिका के चेयरमैन सुशील साहू ने भाजपा पार्टी का दामन थामा और भाजपाई बन गए।
Copper tube recycling Industrial copper waste Industrial scrap metal assessment
Copper cable scrap repurposing, Metal reclamation and recovery facility, Copper scrap market dynamics