सत्यखबर जींद (इन्द्रजीत शर्मा) – केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डाक्टर सतपाल सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल का होना अत्यंत आवश्यक है,क्योंकि खेल से शरीर ठिक रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। मानव संसाधन राज्य मंत्री आज जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित नोर्थ जॉन की अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॅाल महिला प्रतियोगता का शुभारंभ करने के पश्चात उपस्थित जनसमुह को संबोधित कर रहे थे। इस प्रतियोगीता में दिल्ली, जम्मु एंड कश्मीर, उत्तरप्रदेश, झारखंड सहित दस राज्यों से तीस महिला टीमें भाग ले रही है।
मानव संसाधन राज्य मंत्री ने कहा प्रदेश व केंद्र की सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का आरंभ कर रही है जिसका परिणाम है कि हमारे देश के खिलाड़ी विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मानव संसाधन मंत्री ने समारोह के समापन के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए बताया कि शिक्षा में सुधार की जरूरत है इसमें अच्छे संस्कार आने चाहिए और रोजगार आने चाहिए इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार जल्द ही नई शिक्षा निति लेकर आ रही है जिससे हमारी शिक्षा व्यवस्था में अहम सुधार होगा।
Aluminium recycling business Scrap aluminum grading Scrap metal transportation