सत्यखबर
पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को देहांत हो गया। वह साठ साल के थे। उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनका इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उनकी पत्नी अमर नूरी भी काफी प्रसिद्ध गायिका हैं। सिकंदर की मौत से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी गायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%87/
सिकंदर की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने सरदूल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ओए मालका, एह की कहर कमाया। गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। रेस्ट इन पीस गुरुजी। उनके दो बेटे आलाप और सारंग सिकंदर हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं।
बता दें कि गायक सरदूल सिकंदर का पंजाबी गायकी को मशहूर करने में काफी अहम योगदान रहा है। सरदूल सिकंदर ने 1980 के दशक में अपनी पहली एलबम रोडवेज दी लारी निकाली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सरदूल सिकंदर ने कई हिट गाने दिए। एक बेहतरीन गायक होने के साथ-साथ सरदूल सिकंदर अच्छे अभिनेता भी थे। सरदूल ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।
Aluminium scrap inventory management software Aluminium scrap emission control Metal reuse center
Metal waste recycling services Ferrous metal scrap reclamation Iron scrap recycling depot
Ferrous material recycling industry collaboration, Iron scrap refurbishment, Metal waste processing center