सत्यखबर, फतेहाबाद (हरियाणा), राजेश भाम्भू
पंजाब के मलोट में भाजपा विधायक के साथ हुए घटनाक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शहर में रोष जुलूस निकाल पंजाब सरकार का पुतला फूंका। भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए भाजपा कर्ताओं ने पंजाब में हुए इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की। भाजपा नेताओं ने इसके लिए सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए पंजाब सीएम से इस्तीफे की मांग की।
साथ ही भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में तुरंत प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां की सरकार चुने गए नुमाईंदे की रक्षा नही कर सकती वह आम जनता की रक्षा कैसे करेगी। उन्होंने सुरक्षा दिए जाने के सवाल पर कहा कि कैप्टेन सरकार ने किसी को सुरक्षा नही दी बल्कि उनकी सीआइडी के लिए तैनात किया ताकि उन्हें पर पल की जानकारी मिल सके। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि ये सुरक्षा कर्मी साथ न होता तो शायद ये घटना न होती। उन्होंने कहा कि ये पूरा घटनाक्र कांग्रेसियों का है, किसान ऐसा काम कभी नही कर सकते। भाजपा नेताओं ने कैप्टन सरकार और कांग्रेस को इस पुरे मामले के लिए जिम्मेवार ठहराया।
Aluminium reclaiming technology Scrap aluminium transport logistics Metal waste management services