सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – भाजपा युवा किसान समिति के राष्ट्रीय सदस्य व युवा नेता जसमेर रजाना ने कहा कि देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में एक बार फिर से भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा की नियत व नीति से देश के लोग प्रभावित है। वे शनिवार को गांव हाट व बागडू में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बार फिर से सत्ता में लाने के लिए प्रदेश के अनेक नेता मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड में स्वेच्छा से पहुंच रहे है, जिससे भाजपा के हाथ ओर मजबूत हो रहे है।
उन्होंने कहा कि युवा किसान समिति की राष्ट्रीय टीम मध्यप्रदेश की 36 विधानसभा में चुनाव प्रचार करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी व मनोहर सरकार ने किसानों से किया वादा निभाया है। इस अवसर पर राज सिंह भंभेवा, नारायण दत्त शर्मा, रामजुआरी शर्मा, सोमपाल रिटोली, अशोक रेढू, मनोज जांगड़ा, अमित भुरायण, सुरेंद्र कालवा, सुरेश मुराली, अजीत जामनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Scrap Copper wire stripping machine Copper scrap recycling regulations Metal recycling and reclamation facility
Copper cable scrap reclamation, Metal recycling company, Copper scrap reclamation techniques